{"_id":"58ea86764f1c1bfc5c5b480c","slug":"doctor-will-come-to-the-hospital-in-dress-code","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेस कोड में अस्पताल आएंगे चिकित्सक, जींस-टी-शर्ट पहनने पर लगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेस कोड में अस्पताल आएंगे चिकित्सक, जींस-टी-शर्ट पहनने पर लगा प्रतिबंध
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Doctor shimla
शासन ने प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों पर जींस, टी-शर्ट पहनने पर रोक लगाने के बाद ऐसा ही फरमान स्वास्थ्य विभाग में जारी किया गया है। चिकित्सक नियमित ड्रेस कोड में ही अस्पताल आएंगे। चिकित्सकों के जींस, टी-शर्ट पहनने पर रोक लगाई गई है। बकायदा, इसे कड़ाई से लागू करने के आदेश दिए गए हैं।
सूबे की योगी सरकार सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हाल में दे चुकी हैं। अब साथ ही जींस, टी-शर्ट पहनने पर रोक लगा दी है। चिकित्सकों को ड्रेस कोड में ही अस्पताल में हाजिरी लगानी होगी।
अभी तक चिकित्सक मनमर्जी के कपड़े पहनकर अस्पताल में आते थे, जिससे मरीजों को भी डॉक्टरों की पहचान नहीं हो पाती थी। नए फरमान से ऐसा नहीं रहेगा। अस्पताल में चिकित्सकों की अलग ही पहचान दिखेगी। चिकित्सक सिंपल पेंट-शर्ट के साथ सफेद कोट पहने नजर आएंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में आदेश आने के बाद डॉक्टरों में खलबली मच गई है। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि चिकित्सकों की ड्रेस को लेकर आदेश आए हैं। चिकित्सकों के जींस-टी-शर्ट पहने पर रोक लगा दी है।