फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Do yoga for 30 minutes daily to stay disease free: Archana Singh

रोगमुक्त रहने के लिए रोजाना 30 मिनट करें योग : अर्चना सिंह

Fri, 23 May 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Do yoga for 30 minutes daily to stay disease free: Archana Singh
फोटो समेत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। योगाचार्या अर्चना सिंह ने कहा कि मनुष्य का शरीर पंचतत्वों से मिलकर बना है। मनुष्य को रोगमुक्त रहना है तो पूरे तरीके से जीवन को शुद्ध वायु, धरती, आकाश, अग्नि, जल के साथ जुड़ते हुए प्रकृति के करीब रहना चाहिए।
श्रीराम कॉलेज के खेल मैदान पर योग महोत्सव शिविर का आयोजन किया गया। योगाचार्या ने शिक्षकों और कर्मचारियों को योग कराए। साथ ही योग का महत्व बताया गया।
विज्ञापन

प्राणायाम, योगासन सिखाए गए। अर्चना सिंह ने डायबिटीज व अन्य रोगों के लक्षण, उपचार के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के युग में मनुष्य का जीवन तनावपूर्ण है, जिस कारण वह अनेक बीमारियों का शिकार होता जा रहा है। यदि इंसान प्रतिदिन 30 मिनट योग करे तो बीमारियों से बच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनुष्य अगर अपनी जीवन शैली को अनुशासित करे और खान-पान में संतुलित भोजन का प्रयोग करते हुए जीवन को योग से जोड़े तो निश्चित ही शरीर को अनेक रोगों से मुक्त बनाया जा सकता है।

शिविर में प्राचार्या डाॅ. प्रेरणा मित्तल, निदेशक डाॅ. अशोक कुमार, देवेंद्र चौधरी, डाॅ़ मनोज धीमान, डाॅ़ विनीत कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार,रवि गौतम, कपिल धीमान, भूपेंद्र कुमार, संदीप, अमरदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed