{"_id":"608853938ebc3ed9b81a2bf8","slug":"do-not-be-afraid-corona-will-lose-muzaffarnagar-news-mrt536254348","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘विश्वास छोडिए ना, ये आस छोडिए ना जीतेंगे डरो नहीं, हारेगा कोरोना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘विश्वास छोडिए ना, ये आस छोडिए ना जीतेंगे डरो नहीं, हारेगा कोरोना’
विज्ञापन
जीतेंगे डरो नहीं, हारेगा कोरोना’
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के श्री राम दरबार के शर्मा बंधु अपने गीत को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए है। शर्मा बंधु ‘विश्वास छोड़िए ना, ये आस छोड़िए ना, जीतेंगे डरो नहीं, हारेगा कोरोना’, गीत से कोरोना संक्रमण से जंग जीतने के लिए लोगों को मोटिवेट कर रहे। सोशल मीडिया पर उनका यह गीत जबरदस्त पंसद किया जा रहा है।
मुजफ्फरनगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार के शर्मा बंधु पंडित गोपाल शर्मा, पंडित शुकदेव शर्मा, पंडित कौशलेंद्र शर्मा, पंडित राघवेंद्र शर्मा प्रसिद्ध भजन गायक और कथा वाचक है। वर्ष 1971 में परिणय फिल्म का भजन-सूरज की गर्मी से तपते हुए तन को मिल जाए तरुवर की छाया, गाकर प्रसिद्धी पाने वाले वाले चारों भाई करीब डेढ़ दशक पहले उज्जैन चले गए थे। कोरोना काल में उन्होंने लोगों को मोटिवेट करने के लिए कोरोना पर गीत ‘विश्वास छोड़िए ना, ये आस छोड़िए ना, जीतेंगे डरो नहीं, हारेगा कोरोना’, स्वस्थ्य रहो और मस्त रहो, घर में ही रहो और व्यस्त रहो, कुछ हंसने में कुछ गाने में, खतरा है बाहर जाने में’, गाया है। उनका यह वीडियो गीत सोशल मीडिया पर जबरदस्त पसंद किया जा रहा है। पंडित राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि हमारा प्रयास लोग का उत्साहवर्धन करना है। साथ ही यह बताना है कि घर में ही रहकर कोरोना से जंग जीती जाएगी।