फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM meeting furore

डीएम ने प्रधानों  के पतियों को बाहर निकाला, हंगामा  

Wed, 23 Nov 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 23 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
DM meeting furore
डीएम की बैठक का बहिष्कार करते प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण के लिए बुलाई गई कार्यशाला में जमकर हंगामा हुआ। कार्यशाला का शुभांरभ करते हुए डीएम डीके सिंह ने जैसे ही यह कहा कि बैठक में केवल प्रधान ही रहेंगे, प्रधान के पति और उनके प्रतिनिधि बाहर निकल जाएं। इस पर हॉल में सन्नाटा छा गया। प्रधान के पतियों को शर्म महसूस हुई। प्रधानों ने डीएम का विरोध करते हुए कार्यशाला का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान अधिकारियों से प्रधानों की नोकझोंक भी हुई।        
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला पंचायत राज विभाग द्वारा जिले के समस्त ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम चल रहा है। मंगलवार को सदर, पुरकाजी, चरथावल के प्रधानों की कार्यशाला का जिला पंचायत सभागार में डीएम डीके सिंह ने शुभांरभ किया। डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रधानों के प्रतिनिधि कार्यशाला से बाहर चले जाएं। अधिकतम महिला ग्राम प्रधानों के पति या उनके बेटे ही बैठक में भाग ले रहे थे। ऐसी स्थिति में भरी बैठक के बीच से उठाए जाने से सभी को खराब लगा।
विज्ञापन


ये लोग किसी तरह से बाहर निकले। कुछ ने यह भी कहा कि यह सूचना पहले ही दी जानी चाहिए थी, इससे प्रधान ही बैठक में शामिल होतीं। ऐन वक्त पर कार्यशाला से बाहर निकालना तो अपमान है। डीएम के इस आदेश से कुछ देर तो सन्नाटा रहा, बाद में कुछ निर्वाचित प्रधानों ने भी विरोध कर दिया। हालात ये बने कि प्रधानों की अधिकारियों के साथ जमकर हॉट-टॉक हुई। ग्राम प्रधान संगठन के नेता सतेंद्र बालियान ने कार्यक्रम के बहिष्कार का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के लिए जो सामग्री दी गई थी, उसे भी प्रधानों ने जिला पंचायत सभागार के बाहर फेंक दिया। सतेंद्र ने कहा कि डीएम ने सार्वजनिक रूप से जनप्रतिनिधियों का अपमान किया है। प्रदेश स्तर के नेताओं को जानकारी दी जा रही है और इसको लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। विरोध करने वालों में विनय कुमार, नवीन राठी, दिलशाद, धर्मवीर, अजय, रविंद्र, अर्जुन, शकुंतला, बलवीरी देवी आदि मौजूद रहे। उधर, डीएम डीके सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण अति महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें केवल ग्राम प्रधान ही शामिल हो सकते हैं। प्रतिनिधि अथवा पति को प्रशिक्षण देने का कोई प्रावधान नहीं है।        

कलक्टर की बैठकों का होगा बहिष्कार       
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक में डीएम की समस्त बैठकों के बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। जिला पंचायत सभागार में हुई घटना के बाद यह निर्णय हुआ। मंडल अध्यक्ष सतेंद्र बालियान ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रधानों का सम्मान बढ़ा रहे हैं, उनके वित्तीय अधिकार और मानदेय बढ़ाया गया है। यहां डीएम प्रधानों का अपमान कर रहे हैं।


जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने घोषणा की कि कोई भी प्रधान या उनका प्रतिनिधि डीएम की बैठक में भाग नहीं लेगा। ब्लाक एवं जिला स्तर की सभी मीटिंगों का बहिष्कार किया जाता है। बैठक में मनीष प्रधान सिमर्थी, नवीन राठी भूराहेड़ी, प्रताप सिंह, नरपत सिंह, महफरीना, धर्मेंद्र गोधना, बालेश कुमार, ओमकारी, विनोद कुमार, ओमवीर, बिजेंद्र सिंह, मोनिका, सुरेश, वीरमती, शाईस्ता, रजनीश, मंगल सिंह, मगनसिंह, दानिश आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed