फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM inspected Company Bagh and Gandhi Park

डीएम ने किया कंपनी बाग और गांधी पार्क का निरीक्षण

Wed, 09 Oct 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
DM inspected Company Bagh and Gandhi Park
सीवर पाईप लाईन का निरीक्षण करती डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने मेरठ रोड स्थित कंपनी बाग (कमला नेहरू वाटिका) में सफाई व्यवस्था, फव्वारे की स्थिति आदि का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने ईओ नगर पालिका पार्क की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम द्वारा कराए जा रहे सीवरेज कार्य को भी देखा।
विज्ञापन

डीएम ने कंपनी बाग के पार्क में लगे फव्वारे को तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए। कहा कि पार्क में फव्वारा चलता रहना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाएं। कंपनी बाग में बड़ी संख्या में लोग टहलने के लिए आते हैं, इसलिए यहां सफाई में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं रहनी चाहिए। डीएम ने अमृत योजना के अंतर्गत 40 फुटा रोड, चरागे मदरसा के पास जल निगम द्वारा कराये जा रहे सीवरेज कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम राजीव त्यागी को निर्देश दिए कि सीवेरज लाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाएं एवं पेय जल कनेक्शन के साथ पानी का मीटर भी लगाया जाएं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान साइट मैप का अवलोकन भी किया। गांधी कालोनी स्थित गांधी पार्क का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि पार्क की साफ सफाई व उसके आगे की रोड ठीक कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान पार्क में स्थापित फव्वारे चलते मिलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुलदीप मीणा, अधिशासी अभियंता जल निगम राजीव त्यागी, ईओ नगर पालिका सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed