फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM gets baby shower in nutrition campaign

पोषण अभियान में गोद भराई की रस्म हुई

Fri, 19 Mar 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
DM gets baby shower in nutrition campaign
जिला पंचायत सभागार में लगी प्रदर्शनी में महिलाओ को उपहार देती महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में पोषण अभियान के तहत गोदभराई की रस्म अदा की गई। इसमें क्षेत्र की सात गर्भवती महिलाओं को बुलाकर परंपरागत तरीके से गोद भराई की गई।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि गर्भावस्था में महिला को कैल्शियम का ध्यान रखना चाहिए और समय-समय पर चिकित्सकों से जांच कराते रहना चाहिए। सभी महिलाओं को अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषण की जरूरत होती है। पोषण की कमी होने से महिला में खून की कमी हो जाती है, और वह कुपोषण का शिकार हो जाती है। जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने सातों गर्भवती महिलाओं संध्या, हीना, परवीन, सोनिया, सोनम, इश्तकार, नगमा, शमा की गोद भराई रस्म के दौरान आवश्यक टिप्स दिए। इस दौरान किशोरियों में सुहाना, शान्या, सुहाना, मंतशा, महक को भी घी, दूध एवं आयरन की गोली आदि का वितरण किया गया। महिलाओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया। गोद भराई के दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली में मौसमी फल, मौसमी सब्जी, दालें, गुड़, चना, सोयाबीन, दूध,घी, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां दी गई। गर्भावस्था में महिला के साथ खान-पान का ध्यान, जागरूकता में एंबुलेंस का नंबर एवं अन्य जरूरी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed