{"_id":"610836358ebc3e8430651374","slug":"dm-consulted-with-officers-on-anna-mahotsav-muzaffarnagar-news-mrt550180635","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्न महोत्सव को लेकर डीएम ने ली अफसरों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्न महोत्सव को लेकर डीएम ने ली अफसरों की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने अन्न महोत्सव पर अफसरों के साथ मंत्रणा की
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि पांच अगस्त को उचित दर विक्रेताओं के यहां ‘अन्न महोत्सव’ का आयोजन होगा। कार्डधारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का नि:शुल्क खाद्यान्न एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से संबंधित जानकारी प्रिंट किया हुआ बैग नि:शुल्क वितरित किया जाएगा।
जिला पंचायत सभागार में पांच अगस्त को आयोजित होने वाले अन्न महोत्सव के संबंध में डीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए सभी को निर्देश दिए कि अन्न महोत्सव का आयोजन जनपद में सफलतापूर्वक संपन्न किया जाए। प्रत्येक उचित दर दुकान पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के संबंध में आम जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक द्वारा प्रचार-प्रसार भी कराया जाएगा। ‘अन्न महोत्सव’ के दिन प्रत्येक उचित दर दुकान पर कोविड प्रोटोकोल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक उचित दर दुकान पर टेलीविजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि वहां उपस्थित जनमानस, जिसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से अनाच्छादित व्यक्ति भी होंगे, उक्त प्रसारण को देख सके। इस अवसर पर सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त आलोक कुमार, सभी एसडीएम, डीएसओ बीके शुक्ला सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।