{"_id":"62f940ac29aef14d5f2ef39d","slug":"dm-came-out-with-the-tricolor-with-the-students-khatauli-news-mrt601178436","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं के साथ तिरंगा लेकर निकले डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं के साथ तिरंगा लेकर निकले डीएम
विज्ञापन
जानसठ तहसील में तिरंगा यात्रा निकालते डीएम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जानसठ। आजादी के अमृत महोत्सव के चलते कस्बे के स्कूलों के छात्र-छात्राओं और सरकारी संस्थाओं के कर्मचारियों के साथ रविवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह तिरंगा लेकर निकले। भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में डीएवी इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा महापुरुषों की सुंदर झांकी प्रस्तुत की।
तहसील परिसर से आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज, गोमती कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज व सरकारी संस्थाओं के कर्मचारियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ तहसील परिसर से डीएम चंद्र भूषण सिंह ने किया। यात्रा तहसील परिसर से प्रारंभ होकर ब्लॉक के सामने स्थित नगर पंचायत द्वारा लगाए गए 51 फुट ऊंचे तिरंगे झंडे के नीचे राष्ट्रीय गान के बाद संपन्न हुई।
इस दौरान डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि आजादी का जश्न मनाएं तथा अपने घर पर प्रत्येक व्यक्ति तिरंगा लगाकर इसे यादगार बनाए। डीएम ने कहा कि 17 अगस्त तक अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। यात्रा में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ संदीप भागिया, एसडीएम अभिषेक कुमार, नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भडाना, सीओ शकील अहमद, तहसीलदार संजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह, डीएवी कॉलेज के प्रधानाचार्य समुंद्र सेन, गोमती प्रधानाचार्या ज्योति बाला, सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रबंधक नीरज कुमार, विनोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।