{"_id":"5debf81a8ebc3e1bf46637ba","slug":"dm-and-ssp-heard-problems-in-police-station-day-khatauli-news-mrt457587818","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसएसपी ने थाना दिवस में समस्याए सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसएसपी ने थाना दिवस में समस्याए सुनी
विज्ञापन
डीएम व एसएसपी ने थाना दिवस में समस्याएं सुनीं
जानसठ। संपूर्ण समाधान थाना दिवस में डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने चकरोड व रास्तों संबंधी समस्याओं को हल्का लेखपाल द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि सर्दी के मौसम में लगातार शाम को गश्त को बढ़ाया जाए। उन्होंने क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मुकदमों में वांछित चल रहे बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए। इस मौके पर पांच समस्याएं दर्ज की गई, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण करवा दिया गया। एसपी देहात नेपाल सिंह व इंस्पेक्टर योगेश शर्मा सहित तहसील से समस्त लेखपाल उपस्थित रहे।
डीएम व एसएसपी ने थाने का निरीक्षण किया
सिखेड़ा। जानसठ जाते हुए डीएम और एसएसपी ने थाना सिखेड़ा का निरीक्षण किया। हाजिरी रजिस्टर व समस्याओं का रजिस्टर का अवलोकन किया और आने वाले फरियादियों की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्र के सभी लेखपाल व थाना प्रभारी अजय कुमार मौजूद रहे।