{"_id":"5a6a28d44f1c1b87268b67a3","slug":"dm-administers-oath-of-voter-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मतदान की शपथ दिलाते डीएम जीएस प्रियदर्शी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने डीएवी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को एक साथ मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व, छात्र-छात्राओं ने टाउन हॉल से जागरूकता रैली निकाली। रैली का समापन डीएवी पीजी कॉलेज में हुआ। कार्यक्रम में अच्छा काम करने वाले बीएलओ सम्मानित किए गए।
टाउनहाल से एडीएम प्रशासन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों के हाथ में विभिन्न स्लोगन लिखी हुई पोस्टर एवं तख्ती थी। बच्चों ने मतदाता जागरूकता संबंधित नारे लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया। रैली डीएवी कॉलेज में संपन्न हुई।
डीएम ने ईसीआई नेशनल क्विज 2017-18 में डिस्ट्रिक्ट राउंड विजेता रही वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रियांशी शर्मा और एसडी पब्लिक स्कूल के आर्यन त्यागी को दो-दो हजार, एक-एक टी-शर्ट और एक-एक कैप तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने वेद प्रकाश शर्मा, मदनलाल ढींगरा औैर राजन शर्मा को देशभक्ति गीत प्रस्तुत करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
डीएवी इंटर कॉलेज के कक्षा 11 की मुस्कान अंसारी, कक्षा 12 जोगेंद्र अंकुर कुमार, हिमांशु पाल साहिल, राहुल को जिनकी जन्मतिथि 1.1.2000 है और जो 01.01.2018 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चके हैं, डीएम ने छह मिलेनियम वोटरों को आयोग के कार्ड उपलब्ध कराए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सर्वोत्तम कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 11-बुढ़ाना के बीएलओ सुरेंद्र सैनी सहायक अध्यापक, राजबीरी आंगनबाड़ी,
चरथावल की बीएलओ सुधा रानी आंगनबाड़ी, बीएलओ बीना आंगनबाड़ी, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पुरकाजी से बीएलओ रमेशचंद सहायक अध्यापक, नीलम त्यागी आंगनबाड़ी, मुजफ्फरनगर में बीएलओ गय्यूर अहमद, मोनिका आंगनबाड़ी, खतौली के बीएलओ मिंटू, राजकुमार, विधानसभा क्षेत्र मीरापुर के बीएलओ सुभाष सिंह सहायक अध्यापक, सुभाष चंद्र सिंचाई विभाग को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डीएम ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बडा लोकतांत्रिक देश है। हम सभी का दायित्व है कि हम बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं और हर आने वाले चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि स्कूली विद्यार्थी जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है, वह अपना मतदाता कार्ड बनवाएं और आने वाले सभी चुनाव में अपने मताधिकार का सदुपयोग करें।
उन्होंने कहा कि मताधिकार का अधिकार केवल लोकतंत्र में है। उन्होंने कहा कि खासतौर से ऐसे युवक-युवतियों को प्रेरित करें, जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है। एडीएम हरीश चन्द्र, डीआईओएस मुनेश, बीएसए चंद्रकेश यादव, प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव आदि मौजूद रहे।