{"_id":"6485bb4030a6884318015406","slug":"dj-will-not-play-loudly-in-kanwar-camp-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-1598-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कांवड़ शिविर में तेज आवाज में नहीं बजेंगे डीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कांवड़ शिविर में तेज आवाज में नहीं बजेंगे डीजे
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू
शहर कोतवाली में डीजे और शिविर संचालकों की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को शहर कोतवाली में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीजे और शिविर संचालकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें धीमी गति में दो कालम डीजे बजाने के दिए निर्देश दिए गए।
कोतवाली प्रभारी ने कांवड़ शिविर और डीजे संचालकों को अधिकारियों की ओर से जारी की गई गाइडलाइन की जानकारी दी। बताया कि जो भी डीजे किराए पर देगा, उसे अपने पास डीजे ले जाने वाले का पूरा पता रखना होगा। यह भी बताया जाएगा कि डीजे की आवाज धीमी रखी जाएं। कोई भी आपत्तिजनक गाना नहीं बजाएगा। कांवड़ शिविर में केवल दो कालम स्पीकर बजाए जाएंगे, जिनकी आवाज भी धीमी रखी जाएगी। बैठक में आनंद प्रकाश गोयल, देवेंद्र चौहान, बिट्टू सिखेड़ा के अलावा डीजे और कांवड़ शिविर संचालक मौजूद रहे।