फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Diwali shopping crowd in the markets

दीपावली पर खरीदारी को बाजारों में रही भीड़ 

Sun, 30 Oct 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 30 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Diwali shopping crowd in the markets
दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
दीपावली पर खरीदारी को लेकर शहर के मुख्य बाजार शनिवार को खचाखच भरे रहे। लोगों ने घरों को सजाने के लिए फूलों से लेकर झालर तक की खरीदारी की। गिफ्ट और मिठाई की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही। लोगों ने शाम के समय विधि विधान से छोटी दीपावली का पूजन किया। मिट्टी के दीये अपने घरों में जलाए।    
विज्ञापन

        
पंच त्यौहारों की श्रृंखला में शनिवार को छोटी दीपावली का पर्व श्रद्घा, आस्था और विश्वास के साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में रौनक रही। दोपहर तक मुख्य बाजार खचाखच भर गए। शिव चौक से लेकर हनुमान चौक तक पूरे भगत सिंह रोड पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। दीपावली पर अपना घर सजाने का सामान लोगों ने खरीदा। बिजली के बल्ब से लेकर फूल तक खरीदे गए। सजावट के अन्य सामान की भी जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन


दीपावली पर गिफ्ट और मिठाई देना एक परंपरा है। सबसे ज्यादा भीड़ गिफ्ट और मिठाइयों की दुकानों पर ही देखने को मिले। इस बार मार्केट में बड़ी कंपनियों के बिस्कुट, नमकीन की भी अधिक बिक्री हुई। लोगों ने मिठाई से ज्यादा सूखे मेवे और तिल से बनी मिठाई के गिफ्ट पैक खरीदे। बाजारों में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम रहे। शाम के समय छोटी दीपावली पर लोगों ने विधि विधान के अनुसार अपने घरों में पूजा अर्चना की। मिट्टी के दीये और मोमबत्ती जलाकर अपने घरों की मुंडेर पर रखे। त्योहार को लेकर बच्चों और महिलाओं में अधिक उत्साह देखा गया। देर रात तक शहर की तीनों पटाखा मार्केट में काफी भीड़ रही। बच्चों ने जमकर पटाखों की खरीदारी की। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सबसे ज्यादा भीड़ रही।             
विज्ञापन
विज्ञापन


मिट्टी के दीयों की जमकर खरीदारी हुई            
मुजफ्फरनगर। बाजार में इस बार एक बदलाव यह देखने को मिला कि मिट्टी के दीयों की प्रत्येक वर्ष की अपेक्षा इस बार ज्यादा खरीदारी हुई। चाहे किसी ने कम ही खरीदे, लेकिन मिट्टी के दीये अपने घरों में जलाने के लिए लोग लेने पहुंचे। सोशल मीडिया पर हुए प्रचार का साफ असर देखने को मिला।             

फ्रीज, वाशिंग मशीन, सोफे की बिक्री भी हुई            
मुजफ्फरनगर। दीपावली के दिन नया सामान घर में लाना शुभ माना जाता है। लोग धनतेरस से लेकर दीपावली तक ऐसे सामान की खरीदारी करते हैं, जिसकी घर में जरूरत है। ऐेसे में फ्रीज, वाशिंग मशीन और घर के लिए सोफे आदि की भी अच्छी बिक्री हुई। कंपनियां दीपावली के मौके पर छूट भी देती है। इसका फायदा भी लोग उठाते हैं। 


चाइना की झालरों की बिक्री कम हुई
मीरापुर। दीपावली पर्व के अवसर पर बाजार में भारी भीड़भाड़ रही। धनतेरस की रात्रि में लोगो़ ने बर्तनो़, आभूषणो़ तथा कपड़ों आदि की खरीदादी की। छोटी दीपावली को दीपक पूजन के साथ पर्व मनाया गया। रविवार को दीपावली मुख्य पर्व के अवसर पर लोगों ने परंपरागत मां लक्ष्मी व गणेश जी के पूजन की तैयारी के साथ घरों पर रोशनी की व्यवस्था की है। बाजार में चीन में बनी झालरों की बिक्री प्रभावित है। लोगों ने अपने अपने शुभ चिंतकों को पर्व की शुभाकामनाएं देकर उपहार भेंट किए। अप्रिय घटना रोकने के लिये बाजार में पुलिस गश्त सक्रिय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed