फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Diwali Dhamaal children

दीपावली पर बच्चों का धमाल, बांटी खुशियां       

Sat, 29 Oct 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 29 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Diwali Dhamaal children
रंगोली बनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देतीं छात्राए। - फोटो : अमर उजाला
दीपावली पर्व पर स्कूलों में बच्चों ने रंगारंग धमाल मचाया और त्योहार की खुशियां बांटी। रंगोली, दीप सज्जा, ग्रीटिंग मेकिंग के साथ छात्र-छात्राओं ने गीत, नाटिका और डांस प्रस्तुत किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दीप पर्व की संस्कृति का महत्व बताया। केशवपुरी स्थित सनबीम स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धमाल मचाया। आकर्षक वेशभूषा में बच्चे स्कूल पहुंचे। शौर्य, अनंत, देवांश आदि ने दीप पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन


निदेशक राजीव कुमार ने कहा कि त्यौहार भारतीय संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक है। गोल्डन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता में जल को बचाने का संदेश दिया। आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। छात्राओं ने रंगोली में प्रतिभा प्रस्तुत की। संस्था अध्यक्ष इंद्रसेन बिंदल, सचिव आरडी शर्मा, सुशील कुमार, अनमोल ढींगरा, प्रधानाचार्या अनुराधा वर्मा मौजूद रहे। भरतिया कालोनी के विवेक विद्या मंदिर में शहीदों की स्मृति में दीये जलाए गए।
विज्ञापन


बच्चों ने रंगोली, मोमबत्ती, दीप, कंदील सज्जा में प्रतिभाग किया। वैदिक पुत्री पाठशाला की प्रधानाचार्या प्रेरणा, संतोष, वर्षा ने रंगोली विजेताओं की घोषणा की। विवेक, प्रधानाचार्या किरण मिश्रा ने दीवाली पर्व की महत्ता बताई। एसएसके पब्लिक स्कूल में मुस्कान, रिया चौधरी, हर्षिता, लक्ष्य, सुधांशु, अकृति, अलीशा, दीप्ति, श्वेता, मानसी ने दीपावली उत्सव में भाग लिया। प्रधानाचार्या सविता महेंद्रा ने ईको फ्रेंडली दीवाली मनाने का संदेश दिया। राजवंश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कूकड़ा, कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाई स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी, पीआर पब्लिक स्कूल, एसडी प्ले किड्स स्कूल में भी दीपोत्सव मनाया गया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed