{"_id":"6453936079d998cb28008147","slug":"divyang-voted-message-muzaffarnagar-news-c-14-1-210879-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दिव्यांगों ने मतदान कर दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दिव्यांगों ने मतदान कर दिया संदेश
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव में मतदान करने लिए दिव्यांगों में भी उत्साह रहा। शहर से लेकर देहात क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में दिव्यांगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया।
नई मंडी स्थित ग्रेन चैंबर स्कूल में पहुंचे दिव्यांग जयपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने विकास के लिए वोट दिया। जैन डिग्री कॉलेज में पहुंची दिव्यांग आयशा ने अपने मत का इस्तेमाल करते हुए लोगों को जागरूक होने की बात कही। पुरकाजी के वार्ड नंबर छह में दृष्टिहीन विनीत कुच्छल ने भी अपने मत का प्रयोग किया। इसके अलावा डीएवी इंटर कॉलेज सिसौली के मतदान केंद्र पर दिव्यांग देवेंद्र ने मतदान कर लोगों ने ज्यादा से ज्यादा मत का प्रयोग करने की अपील की।
105 साल की रहमत ने किया मतदान
खतौली में 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला रहमत ने भी मतदान किया। उन्हें उनके बेटे और पोते गोद में उठाकर लाए और उनसे मतदान कराया। बुजुर्ग ने कहा कि देशहित में मतदान करना जरूरी है, सभी को अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
बुजुर्गों ने दिखाया खूब उत्साह
ग्रेन चैंबर स्कूल में 85 वर्षीय बुजुर्ग सुरेंद्र कुमार जैन ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि अच्छे प्रत्याशी के लिए अपने मत का प्रयोग किया। मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में मतदान करने पहुंची 78 वर्षीय बुजुर्ग उर्मिला और नगर पालिका इंटर कॉलेज में 85 वर्षीय माया देवी ने मतदान कर लोगों को संदेश दिया।