फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Divorce given to wife living in maiden for seven months

सात माह से मायके में रह रही पत्नी को दिया तीन तलाक

Thu, 09 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Divorce given to wife living in maiden for seven months
सात माह से मायके में रह रही पत्नी को दिया तीन तलाक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर युवक ने पत्नी को मायके पहुंचकर तीन तलाक दे दिया। विरोध करने पर उसे धमकियां दी गईं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के हाजीपुरा निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह मार्च 2019 में गांव सहावली निवासी नदीम से हुआ था। पीड़िता के अनुसार, निकाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। जिसका विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। आरोप है कि निकाह के दो माह बाद ही विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। जिसके बाद से वह मायके में ही रह रही थी। पीड़िता का कहना है कि तीन दिन पूर्व शौहर नदीम उसके घर आया और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गाली-गलौच की। इसके बाद आरोपी ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया और धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी शौहर व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी नदीम के साथ ही सास-ससुर, ननद व तयेरे ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed