{"_id":"58c04db14f1c1b683ddc50c1","slug":"divorce-from-foreign-to-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौहर ने विदेश से बीवी को फोन पर दिया तलाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौहर ने विदेश से बीवी को फोन पर दिया तलाक
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौहर ने विदेश से बेगम को फोन पर तलाक दे दिया। उसके बाद ससुरालियों ने पीड़िता को दो माह से घर में बंधक बनाकर रखा। किसी तरह ससुर के फोन से पीड़िता ने मायके में सूचना दी, तब जाकर परिजनों ने नई मंडी कोतवाली पुलिस की सहायता से विवाहिता को बंधनमुक्त कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला का शौहर सऊदी में नौकरी करता है। दो माह पूर्व सात जनवरी को शौहर ने फोन पर पीड़िता को तलाक दे दिया। पीड़िता ने मामले की जानकारी सास-ससुर को दी तो उन्होंने उसे बंधक बना लिया और उसका फोन भी जब्त कर लिया। दो माह तक विवाहिता ससुराल में बंधक बनी रही। इसी बीच मंगलवार को ससुर का फोन पीड़िता के हाथ लग गया।
उसने किसी तरह से छुपकर ससुर के फोन से परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताए गए घर पर जाकर महिला को ससुरालियों से बंधन मुक्त कराया। ससुराल पक्ष लगाए गए आरोपों को झूठा बता रहे हैं तो वहीं मायका पक्ष ससुरालियों पर विवाहिता का उत्पीड़न करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।