फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Divisional level sub junior-senior kho-kho competition organized

मंडल स्तरीय सब जूनियर-सीनियर खो-खो प्रतियोगिता आयोजित

Sun, 28 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Divisional level sub junior-senior kho-kho competition organized
छपार । बसेडा स्थित जनता जनार्दन इंटर कालेज में मंडल स्तरीय सब जूनियर व सीनियर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तर पर किया गया।
विज्ञापन

रविवार को खो खो प्रतियोगिता का शुभारंभ बसेडा के कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल, एनएफसी प्रभारी प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, शारीरिक शिक्षक विपिन त्यागी, गया प्रसाद प्रजापति ने संयुक्त रुप से किया। प्रतियोगिता में मंडल के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर जनपद के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तर किया गया। सब जूनियर में आदित्य, शिवा, भगत सिंह, सोहित, विनय कुमार, हर्षित, रितिक बालियान, सौरभ, सिद्धार्थ, सागर बेनी, शौर्य व सीनियर में हर्ष, प्रदीप, कार्तिक, विक्की, साकिर, विनीत, वंश, पंकज, शिवम्, नितीश प्रियांशु व सन्नी का प्रदेश स्तर पर चयन किया गया। प्रतियोगिता का समापन कराने में विभिन्न विद्यायलों के शारीरिक शिक्षकों विनुज कुमार, राहुल राणा,शुभम पाल, प्रवेश, सुशील, अशोक, बीर सिंह, आलम आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed