फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Divisional Commissioner starts investigation into beating of complainant in MDA office

Muzaffarnagar News: मंडलायुक्त ने शुरू की एमडीए कार्यालय में फरियादी की पिटाई की जांच

Thu, 20 Jun 2024 03:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner starts investigation into beating of complainant in MDA office
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की वीसी कविता मीणा पर गनर और पीए से फरियादी की पिटाई कराने के मामले की जांच मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद ने शुरू कर दी है। मंडलायुक्त ने पीड़ित साजिद को सहारनपुर बुलाकर उसके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

खालापार के साजिद और उसकी माता रफत परवीन ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की थी कि उनकी 100 साल पुरानी जमीन पर दूसरे व्यक्ति का नक्शा पास कर दिया गया। एमडीए कार्यालय में चार दिन पूर्व वीसी ने अपने पीए से फोन कराकर शिकायतकर्ता साजिद को बुलाया था। आरोप है कि उनके ऊपर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और जेल भेजने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायत वापस नहीं लेने पर वीसी ने अपने गनर और पीए से साजिद की कार्यालय के अंदर ही पिटाई कराई। मौके से ही साजिद ने 112 पर शिकायत की और पुलिस आ गई। बाद में सिविल लाइन थाने पहुंचकर तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित साजिद ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की थी। शासन ने इस मामले की जांच मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद को दी है। मंडलायुक्त ने पीड़ित परिवार को सहारनपुर बुलाया और लिखित में शिकायत ली। पीड़ित ने कमिश्नर को यह भी बताया कि सूचना के अधिकार में उन्हें पास किए गए नक्शे की छाया प्रति भी नहीं दी गई। साजिद ने बताया कि मंडलायुक्त ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले में न्याय होगा। जो नक्शा गलत तरीके से पास किया गया वह निरस्त होगा।

पुलिस ने कब्जे में नहीं ली फुटेज
चार दिन पहले तहरीर के बाद भी सिविल लाइन पुलिस की जांच आगे बढ़ती नहीं दिख रही है। सीओ सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि सिविल लाइन पुलिस जांच कर रही है। उधर, पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने अभी तक सीसीटीवी की फुटेज नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed