फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Udyog Bandhu Committee meeting in Collectorate

जंग लगी व्यवस्था से तंग आ गए हैं उद्यमी

Tue, 10 Aug 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
District Udyog Bandhu Committee meeting in Collectorate
कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बन्धुओं की बैठक लेते डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जंग लगी व्यवस्था से तंग आ गए हैं उद्यमी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की मासिक बैठक ली। औद्योगिक संगठनों के सभी सदस्यों ने बैठक में शिकायतों की झड़ी लगा दी। उद्यमियों ने कहा कि जंग लगी व्यवस्था के कारण समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं होता। उद्यमियों ने कहा कि अधिकारियों का रवैया भी निराशाजनक रहता है। इस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे।

बैठक में अरविंद मित्तल ने मेरठ रोड चुंगी से वहलना चौक तक नाले के निर्माण की समस्या उठाई। इसी प्रकार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट फोरम ने बताया कि जौली रोड एवं जानसठ रोड के बीच कोई लिंक रोड नहीं है, जिस कारण सभी वाहनों को बाईपास से आना पड़ता है। दयाचंद इंजीनियर ने भी अपनी समस्या डीएम के सामने रखी। इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट फोरम ने जानसठ रोड, भोपा रोड एंव जौली रोड पर कुछ सूखे हुए पेड़ों का मामला रखा, जिनके ऊपर से बिजली का तार जा रहे हैं। वन विभाग सूखे पेड़ों की जांच कर उन्हें हटवाने की कार्यवाही की मांग की। आईआईए ने एक फायर स्टेशन की स्थापना भोपा रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर व एक फायर स्टेशन औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर में स्थापित करने की बात कही। डीएम सीबी सिंह ने उद्योग बंधुओं की शिकायत सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो शिकायतें प्राप्त हुई उनका निस्तारण किया जाए, अगर कोई अधिकारी लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed