फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Panchayat's term will end today

जिला पंचायत का कार्यकाल आज होगा पूरा

Wed, 13 Jan 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat's term will end today
जिला पंचायत का आज खत्म हो जाएगा कार्यकाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत का कार्यकाल आज पूरा हो जाएगा। सपा सरकार के दौरान सात जनवरी 2016 को जिला पंचायत में भाजपा ने कब्जा किया था। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इस चुनाव में दिलचस्पी लेकर मखियाली निवासी आंचल को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज कराया था। उन्होंने आमने-सामने के चुनाव में सपा प्रत्याशी उमाकिरण को हराया था।

जिला पंचायत का पांच साल का कार्यकाल निर्विवाद ही रहा। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में भी कोई बड़ा हंगामा या विरोध नहीं हुआ। पूरे पांच साल जिला पंचायत केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के संरक्षण में ही चली। यह भी कह सकते हैं कि उनका पूरी तरह कब्जा रहा। दरअसल, सात जनवरी 2016 के जिला पंचायत चुनाव के दौरान प्रदेश में सपा की सरकार थी। उस दौरान जिले में बदलते माहौल में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने मखियाली निवासी अर्जुन तोमर की पत्नी आंचल को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया था। यह सीट एससी में थी और अर्जुन की पत्नी आंचल एससी वर्ग से आती हैं। इस कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि यह रही कि दीनदयाल उपाध्याय सशक्तीकरण में प्रदेश में पहला स्थान पाया और 50 लाख का इनाम भी जिला पंचायत को मिला। आंचल भले की जिला पंचायत अध्यक्ष रही हों, लेकिन जिला पंचायत पर डॉ संजीव बालियान का एक छत्र राज रहा। इस बीच भाजपा के भी कुछ जिला पंचायत सदस्य उनसे नाराज हो गए, जिसकी उन्होंने परवाह नहीं की और कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed