फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Legal Services Authority: The rights given to the girl students

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण : छात्राओं को बताए गए उनके अधिकार

Fri, 03 Sep 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
District Legal Services Authority: The rights given to the girl students
मुजफ्फरनगर। वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज में महिलाओं तथा बच्चों के प्रति हिंसा से संबंधित विभिन्न कानूनों तथा अन्य प्रावधान जिसमें कार्यालय में महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न पर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सलोनी रस्तोगी ने बालिकाओं को कानूनी प्राविधानों की जानकारी दी। घरेलू हिंसा इत्यादि पर चर्चा की गई। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष बीना शर्मा ने महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के विषय में बताया।
विज्ञापन

वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य राजेश कुमारी ने बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी प्रदान की। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या इत्यादि विषय पर चर्चा की गई एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई। डॉ. राजीव बाल कल्याण समिति सदस्य, होतीलाल शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य कुल, महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान, शैलजा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू हिंसा रोकने के लिए जागरूकता फैलाएं
खतौली। कुंद कुंद जैन डिग्री कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ समिति ने मिशन शक्ति फेस-थ्री में वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई। जिसमें घरेलू हिंसा की रोकथाम और समाज को जागरूक करने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ नीतू वशिष्ठ तथा डॉ अरविंद राणा ने कहा कि घरेलू हिंसा में सुधार लाने के लिए हमें समृद्ध सामाजिक अभियान की शुरुआत करनी होगी। दीप्ति जैन, मनु, प्रिंस, मंजू, मेहरान आदि ने अपने विचार रखे। मौके पर डॉ. रीना, डॉ. सपना जैन, डॉ. मनीष जैन, डॉ. विपिन बंसल, पारूल जैन, सुभाष चंद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed