फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District incharge and state cabinet minister Chetan Chauhan

योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाया : चौहान

Fri, 20 Mar 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
District incharge and state cabinet minister Chetan Chauhan
जिला पंचायत सभागार में प्रदेश सरकार की योजनाओं की पुस्तक का विमोचन करते प्रभारी मंत्री चेतन चौह? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया : चौहान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का काम किया है। प्रदेश सरकार के तीन सालों में कानून व्यवस्था में बेहद सुधार आया है। भ्रष्टाचार को जीरो टॉलरेंस पर ले जाने के लिए सरकार कटिबद्ध है।
जिला पंचायत के सभागार में पत्रकारों से वार्ता में चेतन चौहान ने प्रदेश सरकार की योजनाओं को विस्तार से बताया। कहा कि तीन साल पहले जब भाजपा सत्ता में आई तो कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी। बीते तीन सालों में लूट, हत्या, डकैती, रोड होल्ड अप, अपहरण की घटनाओं में काफी कमी आई गई है। मुजफ्फरनगर जिले में 13 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए हैं। पारदर्शी किसान सेवा योजना के अंतर्गत पंजीकृत दो लाख 53 हजार 61 किसानों को 15 करोड़ 67 लाख 50 हजार का गेहूं, धान, सरसों आदि का बीज दिया गया। ऋण माफी योजना में 58 हजार 20 किसानों का 360 करोड़ 71 लाख 50 हजार का ऋण माफ किया गया। जिले के एक लाख 63 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देते हुए प्रति किसान छह हजार दिए गए। किसानों को इस योजना में 106 करोड़ 44 लाख 22 हजार रुपये दिए गए। अटल पेंशन योजना में 27299 को पेंशन दी जा रही है। उज्ज्वला योजना में जिले में एक लाख 99 हजार 448 को गैस कनेक्शन दिए गए। आयुष्मान भारत योजना में 81319 लोगों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। उन्होंने जिले में सड़क, पुल, पेयजल आदि को लेकर चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर राज्यमंत्री विजय कश्यप, विधायक विक्रम सैनी, उमेश मलिक, प्रमोद उंटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल सिंह पाल, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, भाजपा नेता वैभव त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन

तीन वर्ष कार्यों की पत्रिका का विमोचन
मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान, राज्यमंत्री विजय कश्यप ने तीन वर्ष के प्रदेश सरकार के कार्यों की पत्रिका का विमोचन किया। इस पत्रिका में केंद्र, प्रदेश और जिले में संचालित हुई योजनाओं का विवरण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी का छठा विधायक कहां
मुजफ्फरनगर। पत्रकार वार्ता में मीरापुर क्षेत्र के विकास कार्यों का ब्योरा भी दिया गया। पत्रकारों ने मंत्री से सवाल किया कि जिले में छह विधायक है, पांच ही पार्टी के कार्यक्रम में दिखाई देते है। छठे विधायक अवतार भड़ाना कहां है। वह पार्टी में है या नहीं। पार्टी में नहीं है तो उन पर कार्रवाई क्यों नहीं। इस पर मंत्री ने कहा कि इस संबंध में पार्टी हाईकमान ही निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed