{"_id":"6553bacee0c9fd09390879ca","slug":"district-got-four-bs-6-roadways-buses-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-11363-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जिले को मिलीं चार बीएस - 6 रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जिले को मिलीं चार बीएस - 6 रोडवेज बसें
Tue, 14 Nov 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
- भैया दूज पर्व पर यात्रियों को मिलेगा सुविधा का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन मुख्यालय से जनपद के बेड़े को चार बीएस - 6 वाली बसें मिली हैं। जिन्हें लंबी दूरी वाले मार्ग पर संचालित कर दिया गया है। इन बसों का भैया दूज पर्व पर यात्रियों को लाभ मिला है। भैया दूज त्योहार पर ट्रेन व बसों में यात्रियों की भीड़ रही।
एक नवंबर से दिल्ली में बीएस -4 डीजल वाली बसों व बीएस - 3 छोटे वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस आदेश के बाद जनपद से दिल्ली जाने वाली 12 बसें दिल्ली नहीं जा पा रही थीं। जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बीएस - 6 वाली नई बसों के लिए प्रयास किए जा रहे थे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि मुख्यालय से बीएस - 6 वाली चार बसें मिली हैं, इन्हें मुजफ्फरनगर से दिल्ली व दिल्ली से हरिद्वार तथा ऋषिकेश मार्ग पर चलाया जा रहा है। इनके अलावा भी बसों की मांग की गई है।
बस अड्डे और रेलवे स्टेशन यात्रियों से खचाखच भरे रहे
फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर। भैया दूज के पर्व पर सड़कों से लेकर बाजारों तक में भारी भीड़ रही। बसें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर यात्री वाहनों का इंतजार करते दिखाई दिए। बाजारों में त्योहार को लेकर अलग ही उल्लास नजर आया।
विज्ञापन
भैया दूज का पर्व इस बार दो दिन मनाया जा रहा है। पहले दिन सड़कों पर वाहनों की भीड़ रही। दुपहिया और चौपहिया वाहन सड़कों पर बड़ी संख्या में दौड़ते दिखाई दिए। लोगों ने आने जाने में अपने वाहनों के साथ ही बसों और ट्रेनों का सहारा लिया। रोडवेज ने इस अवसर पर अपने फेरे बढ़ाए थे। इसके बाद भी बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रही। यही हाल प्राइवेट बस अड्डों का रहा। त्योहार का असर बाजारों में साफ रहा। बाजार में खील - बताशों की जमकर बिक्री हुई।