सुरक्षाबलों के जवानों को गंगाजल वितरित किया
जानसठ। श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार से मंगाकर गंगाजल वितरित किया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को संस्था के सदस्यों द्वारा क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर संभलहेड़ा पर भी श्रद्धालुओं व सुरक्षाबलों के जवानों को गंगाजल वितरित किया गया। संस्था के सचिव दीपेश गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि शुक्रवार को शिवरात्रि के अवसर पर ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर जानसठ पर भी गंगाजल का वितरण किया जाएगा। मुख्य रूप से अध्यक्ष रेशू गोयल, प्रबंधक अरविंद पाराशर, अंकित सिंघल, आलोक गोयल प्रधान, विपिन मेहंदीयान, ओम प्रकाश शर्मा, बिट्टू ठाकुर, धर्मवीर राठी, मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग, विपिन राजवंशी, कृष्णपाल सैनी, पुष्पेंद्र शर्मा, संदीप प्रजापति, दीपक सैनी आदि शामिल रहे।