फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dispute case between expelled party Sunita Malik and BJP District President has reached police station

UP: थाने पहुंचा भाजपा जिलाध्यक्ष और सुनीता मलिक का विवाद, दिनभर सुलह की कोशिश, शाम को हमले का लगाया आरोप

Mon, 29 Jan 2024 09:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Jan 2024 09:46 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में भाजपा जिलाध्यक्ष और निष्कासित सुनीता मलिक का विवाद थाने पहुंच गया है। सोमवार को दिनभर सुलह की कोशिश चलती रही। वहीं, शाम को सुनीता मलिक ने हमले का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Dispute case between expelled party Sunita Malik and BJP District President has reached police station
सुनीता मलिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में भाजपा से निष्कासित सुनीता मलिक और जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के बीच चला आ रहा विवाद थाने पहुंच गया। मलिक ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय में महिलाओं से उसके ऊपर हमला कराया है। नई मंडी थाने में तहरीर दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

 

सोमवार को भाजपा कार्यालय के सामने सुनीता मलिक का धरना जारी रहा। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत भी धरना स्थल पर पहुंचे और मलिक से काफी देर तक बातचीत की। इसके बाद भाजपा जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल ने बातचीत के लिए मलिक को कार्यालय में बुलाया।

विज्ञापन

 

मलिक का कहना है कि कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के साथ बातचीत हुई। इसी दौरान जिलाध्यक्ष कहीं चले गए। भाजपा कार्यालय में पहुंचीं महिलाओं ने उसके ऊपर हमला कर दिया। एक युवक ने बीच-बचाव कराया। इसके बाद सुनीता मलिक नई मंडी थाने पहुंची और तहरीर दी है। आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने ही महिलाओं को बुलाया था।

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा: मनचलों को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, बुजुर्ग ने राइफल लोड कर धमकाया, फिर पीटा भी

ये था मामला
पीनना गांव के दो सगे भाइयों के झगड़े के मामले में आरोप-प्रत्योराप शुरू हुए। सुनीता मलिक का कहना था कि जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने उनकी पूरी बात नहीं सुनीं। इसके बाद वह मीडिया के सामने पहुंची। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था, जिसका जवाब दे दिया गया था। बुधवार को सुनीता मलिक गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां पर उनकी जिलाध्यक्ष से नोकझोंक हुई। इसके बाद जिलाध्यक्ष कार्यालय से चले गए और मलिक धरने पर बैठ गई थी। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने धरना समाप्त करा दिया था। लेकिन सुनीता मलिक शनिवार से फिर धरने पर बैठी हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed