फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Discussion on the process of admission in workshop

कार्यशाला में प्रवेश की प्रक्रिया पर हुई चर्चा

Tue, 23 Jun 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the process of admission in workshop
कार्यशाला में प्रवेश की प्रक्रिया पर हुई चर्चा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में चल रही शैक्षिक संस्थानों में आंतरिक गुणवत्ता योजना का निष्पादन कार्यशाला के दूसरे दिन एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेशन थीम पर चर्चा की गई। कंप्यूटर विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डा. नीतू सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में छात्र-छात्रों के प्रवेश में एडमिशन प्रकोष्ठ का बड़ा योगदान है।

उन्होंने मैथर्ड आफ एक्सेक्यूटिंग इंटरनल क्वालिटी प्लान इन एजूकेशनल इंस्टीटूशनल विषय पर कहा कि इंटरनल क्वालिटी एसुरेंस में एडमिशन की अपनी अलग भूमिका है। शैक्षिक, भौतिक मूलढांचा, तिथि प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन, अनुशासन और सुरक्षा इवेंट, ये सभी प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित होते हैं। यदि इनका ध्यान नहीं रखा जाएगा तो प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष महाविद्यालय में टैलेंट सर्च आयोजित किया जाएगा ताकि कोई भी विद्यार्थी कोरोना काल के चलते शिक्षा से वंचित न रह जाए। महाविद्यालय की प्रवेश प्रकोष्ठ से शरद कौशिक ने कार्पोरेट रिसर्च सेंटर के विषय पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ. आदित्य गौतम, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, डॉ. आलोक गुप्ता, डॉ. मनोज धीमान, डीन पंकज शर्मा, डॉ. विनीत शर्मा, रवि गौतम, निशांत राठी, विवेक त्यागी, डॉ. सौरभ मित्तल, डॉ. पूजा तोमर आदि वेबिनार के माध्यम से शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed