फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Discussion of Shiva is the truth and the name Shiva is the most beautiful in the world: Omanand

शिव की चर्चा ही सत्य और शिव नाम ही विश्व में सबसे सुंदर : ओमानंद

Wed, 12 Aug 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Discussion of Shiva is the truth and the name Shiva is the most beautiful in the world: Omanand
(फोटो समाचार)
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ के भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम स्थित नर्मदेश्वर शिवलिंग शिव मंदिर में शिवरात्रि का पर्व मनाया गया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने विश्व कल्याण के लिए विधि-विधान पूर्वक रुद्राभिषेक किया।
इस दौरान वैदिक आचार्यों की उपस्थिति में भागवत नगरी वेदमंत्रों से गुंजायमान रही। स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि शिव की चर्चा ही सत्य है। उन्होंने बताया कि शिव नाम ही विश्व में सबसे सुंदर है। पीठाधीश्वर ने भगवान शिव की असीम महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि शंकर की अनंत विभूतियों से संपूर्ण संसार व्याप्त है। कोई भी वस्तु शिव के स्वरूप से भिन्न नहीं है। शिव ही ब्रह्मांड के मूल आधार हैं।
विज्ञापन

भागवत पीठ स्थित शिव मंदिर में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। कांवड़ चढ़ाने वाले और अभिषेक करने वाले भक्त बड़ी संख्या में पहुंचे। भगवान आशुतोष को अव्यक्त, अजन्मा, जगत सृष्टा, पालक और संहारक बताया गया। चारों युगों में शिव उपासना को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। ब्रह्मा, विष्णु सहित बड़े-बड़े देवता और ऋषि-महर्षि भी शिव आराधना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महादेव का पूजन आचार्य गिरीश चंद्र उप्रेती के नेतृत्व में आचार्य अरुण और प्रदीप ने कराया। श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंत्रपाठ किया। इस अवसर पर ट्रस्टी ओमदत्त देव, कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री, आचार्य युवराज और ठाकुर प्रसाद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed