फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dirty situation in Kanshi Ram Colony, even breathing is difficult

Muzaffarnagar News: कांशीराम कॉलोनी में गंदगी का आलम, सांस लेना भी मुश्किल

Sat, 25 May 2024 04:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Dirty situation in Kanshi Ram Colony, even breathing is difficult
मुजफ्फरनगर। एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन चल रहा है वहीं दूसरी तरफ शहर की कांशीराम काॅलोनी के लोगों को गंदगी के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। काॅलोनी के शौचालय के गड्ढों का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों के बाहर और पार्क में बह रहा है। दो साल पहले बारिश में गिरी काॅलोनी की दीवार अभी तक नहीं बन सकी है।
विज्ञापन

एमडीए ने खांजापुर में बनी कांशीराम काॅलोनी के चारों तरफ जो दीवार बनाई थी, वह निर्माण के चार साल बाद ही बारिश में ढह गई। काॅलोनी में आम जनता के लिए शौचालय के जो गड्ढे बनाए गए थे, अब वह ओवरफ्लो हैं। स्थानीय लोग खराब सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगा रहे हैं। काॅलोनी में आवासों के पीछे और सामने शौचालय का दुर्गंधयुक्त पानी बह रहा है। काॅलोनी में बिजली के खंभों पर लाइट नहीं है। पानी की निकासी नियमित नहीं है।
विज्ञापन


ये बोले स्थानीय लोग

सुनील कुमार का कहना है कि हम शुरू से ही काॅलोनी में रह रहे हैं। मकान लेते ही शौचालय का पानी यहां पार्क में बहने लगा था। तब से ही गंदगी, बदबू, बीमारी में जी रहे हैं। सरकार ने मकान क्या दिया हमारी तो जिंदगी ही नरक बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित कुमार का कहना है कि दो साल पहले तेज बारिश में काॅलोनी के चारों तरफ की दीवार ढह गई। पता नहीं कितनी बार अफसरों को शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां जनता पूरी तरह असुरक्षित है।

राजकुमार का कहना है कि हमारे पार्क में शौचालय का पानी भरने के बाद काॅलोनी के लोगों ने 50 हजार रुपये एकत्र किए थे और शौचालय के ऊपर के हिस्से को ठीक कराया, लेकिन शौचालय सही नहीं बने होने के कारण सफलता नहीं मिली। पूरी कालोनी के शौचालय ऐसे ही बने हैं, अफसरों की लापरवाही और भ्रष्टाचार ने जिंदगी नरक बना दी।

काॅलोनी निवासी सतीश कुमार का कहना है कि कांशीराम काॅलोनी में चारों तरफ गंदगी है। सफाईकर्मी आता नहीं है। जगह-जगह घास उगी है। रात में यहां बिजली की खंभों पर लाइट नहीं जलती। कॉलोनी के पालिका में शामिल होने से उम्मीद बंधी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।


जल्द ही समस्याओं का निराकरण होगा

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का कहना है कि जल्द ही पालिका के अधिकारियों को भेजकर शौचालय के पानी की समस्या का निराकरण कराया जाएगा। इंजीनियरों से सलाह ली जाएगी कि लोगों की इस समस्या का निदान कैसे हो। यह क्षेत्र पालिका के अंतर्गत कुछ समय पूर्व आया है। अब पालिका अपनी जिम्मेदारी निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed