फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dirt piled up in Ashok Vihar Colony

अशोक विहार कॉलोनी में लगा गंदगी का अंबार

Sat, 18 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dirt piled up in Ashok Vihar Colony
खतौली अशोक विहार कालोनी के सफाई कर्मचारी वेतन न मिलने से परेशान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अशोक विहार कॉलोनी में लगा गंदगी का अंबार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। कस्बे की पॉश कहे जाने वाली आवास विकास की अशोक विहार कॉलोनी में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों का वेतन पिछले कई महीने से नहीं दिया जा रहा है। आवास विकास विभाग के अधिकारियों ने वेतन देने से मना कर दिया। नतीजतन कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
कस्बे में जीटी रोड पर आवास विकास ने अशोक विहार के नाम से कॉलोनी बनाई हुई है। यह कॉलोनी कहने को तो नगर की पॉश कालोनियों में से एक है, लेकिन यहां पर आवास विकास ने जलनिकासी का कोई प्रबंध नहीं किया है। सफाई कर्मचारियों का वेतन भी नहीं दिया गया। कॉलोनी में अभी काफी बड़ा ऐसा भू भाग है, जिसका आवंटन होना अभी बाकी है। सफाई कर्मचारियों का कई महीने से वेतन नहीं दिए जाने के कारण उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने सड़कों की सफाई के साथ नाली सफाई का सभी काम बंद कर दिया है, जिस कारण कॉलोनी की नालियां कीचड़ से भरी है। गंदगी के कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं। मौसमी बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। यही हाल जलनिकासी का भी है। जलनिकासी के लिए लगाया गया पंप भी बंद पड़ा है। बताया जा रहा है कि आवास विकास के अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों का वेतन तथा जलनिकासी के लिए लगाए गए पंप का खर्च देने से मना कर दिया है। इसके बाद कॉलोनी के समिति के अध्यक्ष से गंदगी की शिकायत की गई। अध्यक्ष सुधीश पुंडीर ने आवास विकास परिषद के अधिकारियों से बातचीत करते हुए पत्राचार भी किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ऐसी स्थिति में कालोनीवासियों में आवास विकास के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं कालोनीवासी
अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले सतीश, राजेंद्र कुमार, नितिन, सुमित, विवेक ठाकुर, हर्ष, हरिओम, मनोज ठाकुर, भोपाल सिंह आदि का कहना है कि अभी तक पूरी कॉलोनी का आवंटन भी नहीं हुआ। सुविधाएं मिलना तो दूर जो सुविधा दी जा रही है वह भी बंद हो गई। सफाई नहीं हो रही है। यदि ऐसा ही रहा तो संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

क्या कहते हैं अधिकारी
आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता से बात की गई। उनका कहना था कि इस प्रकार के मुद्दों को लेकर लखनऊ जा रहे हैं। वह यह मामला वहां पर रखेंगे। जल्द ही समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed