{"_id":"58542e544f1c1b896064b90b","slug":"diot-principal-se-badsalooki","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट प्राचार्य से की अभद्रता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट प्राचार्य से की अभद्रता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
डॉयट पर प्रदर्शन करतीं शिक्षिकाएं।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य ने शिक्षक नेताओं पर अभद्रता करने और उनके कार्यालय में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शिक्षक नेताओं ने डायट में आकर धरना प्रदर्शन के लिए यहां ट्रेनिंग ले रहे शिक्षकों को जबरन अपने साथ लेकर जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर अभद्रता और तोड़फोड़ की। इस संबंध में प्राचार्य की ओर से सिविल लाइन थाने पर शिक्षक नेताओं के खिलाफ तहरीर दी गई है।
डायट में इन दिनों सहायक अध्यापकों की दस दिवसीय ट्रेनिंग चल रही है। प्राचार्य प्रवीण कुमार उपाध्याय की ओर से सिविल लाइन थाने में दी गई तहरीर के अनुसार शुक्रवार दुपहर करीब ढाई बजे ट्रेनर शिक्षकों को ट्रेनिंग दे रहे थे, तभी जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव बालियान, अरविंद मलिक दिनकरपुर, रमजान भंडूरा आदि वहां पहुंचे और धरना, प्रदर्शन के लिए सहायक शिक्षकों को जबरन अपने साथ लेकर जाने लगे, जिसका विरोध करने पर उन्होंने ट्रेनरों और प्राचार्य के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज की तथा कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए टेलीफोन को उठाकर जमीन पर पटक दिया। बाद में वे देख लेने की धमकी देकर चले गए। प्राचार्य ने बताया कि इस घटना के संबंध में विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है।
साथ ही यहां हो रही सहायक शिक्षकों की ट्रेनिंग को भी स्थगित कर दिया गया है। इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।