{"_id":"627d53a75f71d24456743c25","slug":"dig-inspected-ssp-office-new-mandi-muzaffarnagar-news-mrt588342951","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी ने किया एसएसपी कार्यालय, नई मंडी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी ने किया एसएसपी कार्यालय, नई मंडी का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर रेंज के डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय व नई मंडी कोतवाली, थाना तितावी का वार्षिक निरीक्षण किया। मंडी कोतवाली में दारोगाओं की बैठक लेकर अपराध समीक्षा की। उन्हें लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण, वांछित अपराधियों की ज्यादा से ज्यादा गिरफ्तार करने के आदेश दिए। भोपा बाईपास किनारे सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण की भी जानकारी ली।
बृहस्पतिवार दोपहर डीआईजी पहले नई मंडी कोतवाली पहुंचे। वहां उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर मिशन शक्ति से संबंधित अभियान व महिला संबंधी आने वाली शिकायतों का जल्द निस्तारण के आदेश दिए। सरकारी असलाह व कार्यालय के रजिस्टर देखें। कोतवाली पर तैनात दारोगाओं की बैठक लेकर मुकदमों व विवेचनाओं का जल्द निस्तारण करने को कहा। ताकि पीड़ित को कानून से जल्द न्याय मिल सके।
डीआईजी ने दो माह पहले भोपा हाईवे किनारे बाग में पति को बंधक बनाकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना की भी जानकारी ली। इस दौरान सीओ मंडी हिमांशु गौरव, मंडी कोतवाली प्रभारी मौजूद रहे। इसके बाद डीआईजी ने एसएसपी कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, एसपी अपराध प्रशांत कुमार, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव मौजूद रहे। बाद में तितावी थाने का निरीक्षण किया गया।