फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dheer Singh's statue will be installed on private land in Roni Harjipur: Sangeet Som

रोनी हरजीपुर में निजी भूमि पर लगेगी धीर सिंह की प्रतिमा : संगीत सोम

Sun, 11 Jun 2023 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dheer Singh's statue will be installed on private land in Roni Harjipur: Sangeet Som
लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर रोनी हरजीपुर की प्रतिमा के प्रकरण पर क्षेत्रवासियों से वार्ता
- पूर्व विधायक ने डाक बंगले पर डीएम और एसएसपी से की वार्ता
विज्ञापन

- भाजपा नेता की बातचीत के बाद ग्रामीणों ने पंचायत स्थगित की

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/चरथावल। सरधना क्षेत्र के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा वीर योद्धा धीर सिंह पुंडीर हमारे पूर्वज है, उनका कोई अपमान नहीं कर सकता। उनकी प्रतिमा जरूर लगेगी। हम कानून का पालन करने वाले लोग है। निजी भूमि पर शासन की अनुमति से भव्य प्रतिमा लगेगी। उनके भराेसे के बाद ग्रामीणों ने रोनी हरजीपुर में की जाने वाली पंचायत स्थगित कर दी।
शनिवार शाम को भाजपा नेता संगीत सोम लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर पहुंचें। उनके आने की सूचना पर रोनी हरजीपुर, मंगनपुर, बिरालसी, दूधली, बलवाखेड़ी आदि से दर्जनों लोग पहुंच गए। उन्होंने जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन के साथ रोनी हरजीपुर के मुद्दे पर बातचीत की।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सरकारी जमीन पर कोई ढ़ाचा खड़ा करने के लिए शासन का पूरी तरह प्रतिबंध है। डीएम ने बताया कि यदि निजी जमीन पर प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव आएगा तो अनुमति के लिए पत्रावली शासन को भेज देंगे। शासन से अनुमति मिलने पर प्रतिमा लगाने में प्रशासन को कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक सोम ने कहा कि पार्टी के लोग कानून का पालन करने वाले है। वे अपने पूर्वज का सम्मान करते है। निजी भूमि पर शासन से अनुमति के बाद प्रतिमा लगेगी। लखनऊ में वे खुद पैरवी करेंगे और अनुमति कराएंगे। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में किसी तरह की पंचायत नहीं करने का आश्वासन दिया।
ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य राहुल सिंह, अमित रावल, मोहन सिंह बिरालसी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, प्रमोद पुंडीर, किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक सोम, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत राणा, अंकुर राणा, ऋतिक, रवी पुंडीर, सुभाष चौहान, राजेंद्र सिंह, सौरभ सिंह मौजूद रहें।


पंचायत की सूचना पर प्रशासन अलर्ट, सीमा पर चेकिंग
चरथावल। शुक्रवार की रात डीएम और एसएसपी के समझाने के बाद प्रतिमा को उतारकर प्रधान विनोद पुंडीर के घर रखवा दिया गया था। मगर, शनिवार को गांव में पंचायत करने की सूचना फैल गई। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हाे गया। बिरालसी चेक पोस्ट पर बैरियर लगाकर वाहनाें की चेकिंग की गई। स्थानीय लोगों के अलावा किसी बाहरी व्यक्ति को गांव में नहीं जाने दिया गया। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, एसडीएम सदर परमानंद झा पूरे दिन गांव में डटे रहें। शाम चार बजे जिम्मेदार लोगों के जिला मुख्यालय जाने बाद कुछ लोग मंदिर में पहुंचें। मगर, संगीत सोम से वार्ता के बाद पंचायत स्थगित होने के बाद प्रशासन ने राहत महसूस की।

जिम्मेदार लोगों के घर पुलिस की निगरानी
चरथावल। पंचायत की सूचना के बाद कुछ जिम्मेदार नेताओं के घर निगरानी के लिए पुलिस तैनात कर दी गई। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के नसीरपुर आवास पर सुबह से ही तितावी पुलिस पहुंच गई। उन्होंने बताया वे बुढ़ाना काम से जा रहे है, लेकिन पुलिस की जीप उनके साथ चलती रही। रोनी हरजीपुर में थाना प्रभारी राकेश शर्मा के साथ पुलिस बल प्रवीण राणा, प्रशांत राणा आदि के आवास पर सतर्क रहा।


ये है मामला
चरथावल। सम्राट पृथ्वी राज चौहान के सेनापति वीर योद्धा रहे धीर सिंह पुंडीर को राजपूत समाज के लोग पूर्वज मानते है। उनकी शहादत पर हर कोई नतमस्तक है। चार दिन पूर्व जन सहयोग से ग्रामीणों ने देहरादून से नौ फीट की एक भव्य प्रतिमा लाकर रोनी हरजीपुर के प्राथमिक विद्यालय में लगा दी थी। निर्माण अधूरा था। 12 जून को अनावरण होना था। शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन को पूरे दिन प्रतिमा हटवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। गुस्साए ग्रामीणों ने धरना देकर विरोध किया। बाद में आला अफसरों के समझाने पर प्रतिमा को गांव वालों ने हटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed