फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dhaulra to Sisauli and Khatauli to Falvada road will be built in 20 crores

Muzaffarnagar News: 20 करोड़ में बनेंगे धौलरा से सिसौली और खतौली से फलावदा मार्ग

Sat, 14 Jan 2023 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Dhaulra to Sisauli and Khatauli to Falvada road will be built in 20 crores
मुजफ्फरनगर विकास भवन के सभागार में बैठक लेते लोक निर्माण के मंत्री जितिन प्रसाद।
लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने दी स्वीकृति
विज्ञापन

विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति को भी परखा

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले दो मार्गों के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की। धौलरा से सिसौली और खतौली से फलावदा मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा मंत्री ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति को परखा।
कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ब्राह्मण भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे। मेरठ रोड पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता के उपरांत मंत्री जितिन प्रसाद विकास भवन पहुंचे और सभागार में उनके द्वारा स्वीकृत एवं प्रस्तावित विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर समयबद्धता पर जोर दियाा। लोक निर्माण मंत्री ने 20 करोड़ की लागत से बनने वाली दो सड़कों को स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और जिलाधिकारी सीबी सिंह के साथ ही लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम दरबार के श्रीमोहन महाराज के घर पर भोज
मुजफ्फरनगर। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद श्री राम दरबार के अध्यक्ष पंडित श्रीमोहन महाराज के आबकारी रोड स्थित निवास स्थान राम कुटीर पर आयोजित ब्राह्मण भोज में शामिल हुए। उन्होंने सभी ब्राह्मण बंधुओं को मकर संक्रांति की बधाई दी और सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की गई। इसके उपरांत राज्य मंत्री कपिल देव के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात गई। इसके बाद विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

ये रहे उपस्थित
ब्राह्मण भोज कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री कपिल देव, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाष चन्द शर्मा, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल, उमादत्त शर्मा, प्रदीप शर्मा, अरविंद राज शर्मा, शलभ कौशिक, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, मोहित मलिक, रोहित तायल, सतीश शर्मा, सुरेन्द्र अग्रवाल, अतुल शर्मा, शरद शर्मा, सुषमा पुण्डीर, रेणु गर्ग, राजेश पाराशर, जगदीश पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed