फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dharna at DIOS office

Muzaffarnagar News: डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना

Thu, 24 Aug 2023 05:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Dharna at DIOS office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षणेत्तर कर्मचारी एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर धरने में शामिल हुए। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।


धरना प्रदर्शन में पहुंचे शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारियों ने शासन से मांग की कि कर्मचारियों की एलटी ग्रेड में शिक्षक पदों पर पदोन्नति हो। सेवानिवृत्ति पर राजकीय कर्मचारियों के सामान अर्जित अवकाश का नकदीकरण हो। चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति पर लगा प्रतिबंध हटे। कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलें। बोर्ड परीक्षा में पालीवार ड्यूटी भत्ता मिलें। पुरानी पेंशन योजना तत्काल बहाल की जाएं। हाईस्कूल के लिपिक को उच्चीकृत ग्रेड पे 4600 दिया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, जिला महामंत्री गौरव कुमार, विकास शर्मा, क्रीड़ा शिक्षक राहुल कुशवाहा, संजीव ठाकुर, अश्वनी मौजूद रहे।
विज्ञापन



वासु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed