{"_id":"5d8a65998ebc3e01346cc7f4","slug":"dhang-fell-again-in-kaserwa-village-muzaffarnagar-news-mrt445085420","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: कसेरवा में फिर गिरी मिट्टी की ढांग, दो युवतियां समेत चार महिलाएं दबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: कसेरवा में फिर गिरी मिट्टी की ढांग, दो युवतियां समेत चार महिलाएं दबीं
Wed, 25 Sep 2019 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जिले के गांव कसेरवा में मंगलवार शाम तालाब से मिट्टी निकालने गईं महिलाओं पर ढांग गिर गई। चार महिलाएं मिट्टी तले दब गईं, जिन्हें आधे घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बाहर निकाला। चारों महिलाओं को पीएचसी ले जाया गया, जहां से तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से भी एक महिला को नाजुक हालत में मेरठ व दूसरी को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी सय्यूब उर्फ बंटी की पत्नी मुल्लो, यूसुफ उर्फ काला की पत्नी संजो, जब्बार की बेटी रेशमा व जाबिद की बेटी फाती मंगलवार शाम करीब पांच बजे कुछ अन्य महिलाओं के साथ घर लीपने के लिए गांव के बाहर स्थित तालाब पर मिट्टी निकालने गईं थीं। जब महिलाएं तालाब से मिट्टी निकालने लगीं, इसी दौरान अचानक ऊपर से ढांग गिरकर महिलाओं के ऊपर गिर गईं। इसमें चार महिलाएं मिट्टी के ढेर तले दब गईं, जिसकी जानकारी हादसे में बची महिलाओं ने गांव में दी। गांव में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद मिट्टी में दबी चारों महिलाओं को बाहर निकाल लिया। चारों महिलाओं को पीएचसी ले जाया गया, जहां फाती पुत्री जाबिद को टूटे हाथ का उपचार देकर घर भेज दिया गया, जबकि अन्य तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव निवासी मोहम्मद चांद ने बताया कि जिला अस्पताल से मुल्लो व संजो को मेरठ रेफर कर दिया गया, जबकि रेशमा पुत्री जब्बार को जिला अस्पताल में भी भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। इनमें से मुल्लो को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि संजो को परिजन मेरठ ले गए हैं। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ ही घायल महिलाओं का सही तरीके से उपचार कराने की मांग की है।
विज्ञापन
करीब डेढ़ माह पूर्व युवती की हुई थी मौत
शाहपुर क्षेत्र के गांव कसेरवा में ही करीब डेढ़ माह पूर्व भी तालाब से घर लीपने के लिए मिट्टी निकालने गई मां-बेटी पर मिट्टी की ढांग गिर गई थी। हादसे में जैबुन पत्नी यूनुस को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया था, जबकि उसकी बेटी सोनम की मौत हो गई थी। घटना के करीब डेढ़ माह बाद ही इसी तरह की दूसरी घटना से ग्रामीणों में गम का माहौल है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/