{"_id":"5dd433748ebc3e54b849c268","slug":"dewan-public-school-wins-kabaddi-tournament-muzaffarnagar-news-mrt454479095","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवान पब्लिक स्कूल ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवान पब्लिक स्कूल ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट
विज्ञापन
जेवी पब्लिक स्कूल में हुए कबड्डी मैच में भाग लेते खिलाड़ी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
दीवान पब्लिक स्कूल ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट
मुजफ्फरनगर। जेवी पब्लिक स्कूल में हुए डिस्ट्रिक्ट सीबीएसई कबड्डी टूर्नामेंट दीवान सिंह पब्लिक स्कूल की टीम ने जीता। फाइनल में उसने राखी पब्लिक स्कूल की टीम को हराया।
सरकुलर रोड स्थित जेवी पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को कई मैच हुए। जेवी पब्लिक स्कूल, दीवान सिंह पब्लिक स्कूल तितावी, राखी पब्लिक स्कूल, रॉयल एकेडमी, देहरादून पब्लिक स्कूल और इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल की टीमों के मैच हुए। टीमों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया गया। अंत में दीवान सिंह पब्लिक स्कूल व राखी पब्लिक स्कूल सोंहजनी के मध्य फाइनल मैच खेला गया। दोनों टीमों का अच्छा प्रदर्शन रहा। हाफ मैच के तुरंत बाद से ही दीवान सिंह पब्लिक स्कूल तितावी ने अपना दबदबा बनाना आरंभ कर दिया और मैच के अंत तक दीवान सिंह पब्लिक स्कूल की टीम ने 42-20 के अंतर से मैच को अपने पक्ष में करते हुए ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया। टूर्नामेंट का समापन चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य नरेश कुमार मलिक ने किया। विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। समापन समारोह में ओंकार सिंह, विपिन पुण्डीर, विशेष अतिथि रहे। जेवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वचन सिंह ने सभी का आभार जताया।

जेवी पब्लिक स्कूल में कबड्डी मैच में भाग लेते खिलाड़ी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जेवी पब्लिक स्कूल में हुए कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेते खिलाड़ी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन