तितावी। शहर के जेवी पब्लिक स्कूल में आयोजित जनपद स्तरीय सीबीएसई स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता में तितावी के दीवान सिंह पब्लिक स्कूल ने फाइनल में राखी पब्लिक स्कूल सोहजनी की टीम को हराकर जनपद स्तरीय सीबीएसई कबड्डी प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा कर फाइनल मुकाबला जीत लिया। स्कूल में आने पर टीम का स्वागत किया गया।
स्कूल के प्रबंधक डॉ विपिन कुमार ने कबड्डी प्रतियोगिता पर कब्जा करने वाली टीम के सदस्यों को जीत की बधाई दी। साथ ही टीम के कोच अजय कुमार व टीम के कप्तान सूर्य प्रताप के अलावा टीम के अन्य सदस्य विकुल लाटियान, सार्थक, रंजीत, तुषार, मनस्वी पंवार, तरुण गोलियान, निशु कौशिक, प्रशांत कुमार, सागर तोमर, सुजल मलिक, रौनक कुमार आदि का सम्मान कर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्रिंसिपल बिजेंद्र पंवार व स्कूल के सभी अध्यापक मौजूद रहे।