फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotion is the true ornament: Swami Omanand

भक्ति सच्चा आभूषण : स्वामी ओमानंद

Sat, 04 Apr 2026 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Devotion is the true ornament: Swami Omanand
मोरना। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने भगवद भक्ति को मानव जीवन का सच्चा आभूषण बताया। उन्होंने भागवत को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संगम बताया। भगवान को प्राप्त करने के लिए भक्ति, परमात्मा को जानने के लिए ज्ञान और आत्म कल्याण के लिए वैराग्य अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

तीर्थनगरी शुकतीर्थ के शुकदेव आश्रम में भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का आयोजन मध्य प्रदेश के मेहर से आए भक्तों की ओर से किया गया है।
स्वामी ओमानंद ने कहा कि जब मनुष्य के जन्म-जन्मों के भाग्य उदय होते हैं, तभी उसे भागवत का आश्रय मिलता है। इससे मनुष्य में विवेक जाग्रत होता है, जो उसके अज्ञान और अहंकार का नाश करता है। स्वामी ओमानंद ने कहा कि संसार से विरक्ति और परमात्मा के चरणों में अनुरक्ति मानव कल्याण का सबसे बड़ा साधन है। उन्होंने सत्य आचरण, धर्म में निष्ठा और कर्तव्य परायणता के साथ जीवन जीने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले, स्वामी ओमानंद ने पोथी पूजन कर प्रयागराज से पधारे कथाव्यास रामानुजाचार्य स्वामी घनश्यामाचार्य को व्यासपीठ पर सम्मानित किया। कथा के मुख्य यजमान रण बहादुर सिंह, शकुंतला सिंह, डॉ. अरविंद और आचार्य विकास शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed