फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotees thronged to offer prasad in the fair of Maa Tripura Bala Sundari

मां त्रिपुर बाला सुंदरी के मेले में प्रसाद चढ़ाने उमड़ा भक्तों का सैलाब

Fri, 15 Apr 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Devotees thronged to offer prasad in the fair of Maa Tripura Bala Sundari
मेला प्रांगण में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के कार्यक्रम में सुधा बहन के विचार सुनते राज्यमंत्री ? - फोटो : DEVBAND
मां त्रिपुर बाला सुंदरी के मेले में प्रसाद चढ़ाने उमड़ा भक्तों का सैलाब
विज्ञापन

देवबंद। नवरात्र की चतुर्दशी तिथि को श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी का भवन भक्तों के जयकारों से दिनभर गूंजायमान रहा। लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी आदि प्रसाद माता को अर्पण कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। कई भक्तों ने मनोकामना पूर्ण होने पर मंदिर प्रांगण में भंडारों का आयोजन भी किया।
शुक्रवार से मां श्री त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पर वार्षिक मेला शुरू हो गया। मेले में पहले दिन मंदिर में माता के दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। आलम यह था कि मंदिर के कपाट शुक्रवार तड़के चार बजे खुले। लेकिन बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से ही माता के भवन पर भक्तों का तांता लगने लगा था। माता के भवन से करीब एक किमी मुख्य द्वार तक श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रखे। श्रद्धालुओं ने मां जगदंबा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने के साथ ही मंदिर प्रांगण में स्थित माता शाकंभरी देवी, काली माता, शिव शंकर-पार्वती, भूरा देव और श्री ग्यारहमुखी महादेव आदि पवित्र स्थलों पर जाकर प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। मंदिर परिसर में ही कई भक्तों अपने छोटे बच्चों का मुंडन भी करवाया। मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने बताया कि जो भक्त सच्चे मन से मंदिर आकर मां को पुकारता है उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।
विज्ञापन

मेले में सुरक्षा के रहे पुख्ता बंदोबस्त
मेले में प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। एसडीएम दीपक कुमार और सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने भी मंदिर आकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी संगठनों ने श्रद्धालुओं की खूब की सेवा
समाजसेवी संगठनों के अलावा मेले में प्रसाद चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालुओं की खूब सेवा की। वहीं, नगरपालिका की ओर से गर्मी को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था की गई। मेला चेयरमैन मनोज सिंघल ने भी लाइनों में खड़े श्रद्धालुओं को पेयजल मुहैया कराया।

कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को पेयजल के पैकेट वितरित करते मेला चेयरमैन मनोज सिंघल

कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को पेयजल के पैकेट वितरित करते मेला चेयरमैन मनोज सिंघल- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed