{"_id":"6475f0029a92e501fd0433f4","slug":"devotees-take-a-dip-of-faith-on-ganga-dussehra-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-1012-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गंगा दशहरे पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गंगा दशहरे पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : शुकतीर्थ में गंगा घाट पर पूजा- अर्चना करते कस्बा मीरापुर के श्रद्धालु।
मंगलवार सुबह लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया
दिनभर हर-हर गंगे और जय-जय गंगे के जयकारे गूंजते रहे
मनोकामना सिद्धि के लिए वट वृक्ष पर धागे बांधे
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। ज्येष्ठ दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने शुकतीर्थ में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। दिनभर हर-हर गंगे और जय-जय गंगे के जयकारे गूंजते रहे। तीर्थ पर दूर-दराज से लोगों की आवाजाही लगी रही।
मंगलवार सुबह लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर अनुष्ठान संपन्न कराए। श्रद्धालुओं ने मनोकामना सिद्धि के लिए वट वृक्ष पर धागे बांधे। श्रद्धालुओं ने शुकदेव मंदिर में दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। इसके अलावा हनुमतधाम, गणेशधाम, पूर्णागिरि आश्रम, शिवधाम, दुर्गाधाम, पीताम्बरा धाम, तिलकधारी आश्रम, महेश्वर आश्रम, शनि धाम, दंडी आश्रम में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर साधु संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी तो छूटे पुलिस के पसीने
सोमवार रात श्रद्धालुओं की भीड़ शुकतीर्थ पहुंचनी शुरू हो गई थी। ट्रैक्टर ट्रॉली और अन्य वाहनों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने तीर्थ नगरी में प्रवेश किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मोरना से बहुपुरा-फिरोजपुर मार्ग पर वाहनों को डायवर्ट किया गया। शुकतीर्थ से पहले बैरियर लगाकर वाहनों को पार्किंग तक ले जाया गया। सभी मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर और पुलिस तैनात कर भीड़ को नियंत्रित किया गया। सीओ भोपा राम आशीष यादव के साथ पुलिसबल व्यवस्था बनाने में जुटा रहा। मंगलवार को लौटते समय श्रद्धालुओं के वाहनों का बड़ा काफिला मोरना से गुजरा तो जाम की स्थिति उपन्न हो गई। पुलिस ने किसी तरह यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
तीर्थ में बही धर्म की बयार
शुकतीर्थ में मंगलवार को श्रद्धालु आस्था में डूबे रहे। अलग-अलग मंदिरों में कीर्तन, भजन कराए गए। कई मंदिरों में चल रही कथाओं का समापन हुआ। लोगों की नेक राह पर चलने का संदेश दिया गया।