{"_id":"6454f67178385b726902daab","slug":"devotees-take-a-dip-of-faith-in-the-ganges-muzaffarnagar-news-c-14-1-212172-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। शुकतीर्थ में बुद्ध पूर्णिमा के पर्व पर दूरदराज क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई। मंदिरों में पूजा अर्चना कर प्रसाद भी चढ़ाया।
गंगा घाट पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने शुकदेव मंदिर, हनुमद्धाम, गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, गंगा मंदिर, पांडव कॉलीन पार्वती मंदिर, अखंड धाम, नव ग्रह शनि धाम में पूजा-अर्चना की। प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा। प्राचीन दंडी आश्रम, श्री महेश्वर आश्रम, महाशक्ति सिद्ध पीठ, रामानुज कोट आश्रम, मां पीतांबरा धाम, साकेत धाम, गीता धाम, उदासीन निर्वाण आश्रम, खिचडी वाले बाबा का आश्रम आदि में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर नगरी के गंगा घाट व विभिन्न मंदिरों में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रभारी निरीक्षक सुशील सैनी, एसएसआई एसएन दहिया, पुलिस चौकी प्रभारी ललित कुमार पुलिस बल के साथ नगरी में घूमते रहे।