{"_id":"5fb417af8ebc3e9b8268cac9","slug":"devotees-start-reaching-shukratirtha-without-permission-muzaffarnagar-news-mrt511361441","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति शुक्रतीर्थ पहुंचने लगे श्रद्धालु, तंबू लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति शुक्रतीर्थ पहुंचने लगे श्रद्धालु, तंबू लगाए
विज्ञापन
1-शुकतीर्थ गंगा घाट पर डेरा जमाए मीरापुर खुर्द गांव के श्रद्धालु।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना अनुमति शुक्रतीर्थ पहुंचने लगे श्रद्धालु, तंबू लगाए
मोरना (मुजफ्फरनगर)। कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है। कोरोना काल के चलते इस बार कार्तिक गंगा स्नान मेला के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति है। बावजूद इसके गंगा स्नान मेले में भाग लेने के लिए श्रद्धालु शुकतीर्थ पहुंचने लगे हैं।
पौराणिक धर्मनगरी शुकतीर्थ में कार्तिक माह की पूर्णिमा पर वर्षों से मेले का आयोजन होता चला आ रहा है। मेले के आयोजन की जिम्मेदारी जिला पंचायत पर रहती है। इस दौरान श्रद्धालु गंगा घाट पर पूजा अर्चना करते हैं। बच्चों का मुंडन होता है और श्रद्धालु पूर्वजों की दीपदान और पिंड दान कर पुण्य अर्जित करते हुए नगर स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना में भाग लेते हैं। मेलेे में काफी दूरदराज से श्रद्धालु आते हैं। इस बार कोरोना काल के चलते भीड़ वाले आयोजन पर शासन से प्रतिबंध है। कार्तिक गंगा स्नान मेले को लेकर अभी तक प्रशासन ने भी कोई आदेश जारी नहीं किया है। बावजूद इसके शुक्रतीर्थ में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। शुकतीर्थ गंगाघाट पर गांव मीरापुर खुर्द निवासी ब्रह्मपाल सिंह, पप्पू राठी, बबलू, गौरव पंडित, राहुल, मनीश, कल्लू , प्रवेश, नितिन, आशीष आदि ने मंगलवार को डेरा जमा लिया है। डेरे की सूचना मिलते ही पुलिस ने डेरा स्वामियों से डेरा हटाए जाने का अनुरोध किया, लेकिन श्रद्धालु मंगलवार देर शाम तक गंगा घाट पर जमे रहे।
अभी कोई अनुमति नहीं
- कोरोना महामारी के चलते मेले के आयोजन की शासन प्रशासन की ओर से कोई अनुमित नहीं दी गई है। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार कार्य योजना तैयार की जाएगी। गंगा घाट पर आए श्रद्धालुओं के पास शुकतीर्थ पुलिस चौकी प्रभारी को भेजा गया है। तंबू, डेरा लगाने की अभी अनुमति नहीं दी जाएगी। - सोमेंद्र नेगी, सीओ भोपा