{"_id":"65eb6aa9acbcd24eed05f839","slug":"devotees-danced-in-shiva-procession-on-mahashivratri-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-118321-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - महाशिवरात्रि पर निकाली शिव बरात में झूम उठे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - महाशिवरात्रि पर निकाली शिव बरात में झूम उठे श्रद्धालु
Sat, 09 Mar 2024 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के मौके पर कूकड़ा के कमलनगर से भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बरात निकाली गई। उज्जैन की तर्ज पर महाकाल की पालकी यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। सुंदर झांकियों ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
शहर के कूकड़ा स्थित श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में चलो अमरनाथ शिव सेवक ट्रस्ट की ओर से हर्षोल्लास के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। भक्तों ने जलाभिषेक किया। पूजा अर्चना के बाद महादेव की भव्य शिव बरात निकाली गई। शिव बरात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बैंड बाजा पर धार्मिक धुन पर झूमे। समाजसेवी अनिमेष सैनी ने पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक कराया। प्रबंधक मनोज कुमार ने परिवार सहित भगवान शिव की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया। शिव बरात में अनेक झांकियां शामिल रहीं। पंडित कृष्णानंद चौबे ने सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।
मंदिर से शुरू हुई शिव बरात नई मंडी के मुख्य मार्गों, कूकड़ा ब्लॉक, बालाजी रोड, पोस्ट ऑफिस, गऊशाला रोड, पीठ बाजार, नई मंडी थाना, टिकैत चौक, एटूजेड रोड, परिक्रमा मार्ग, अलमासपुर चौराहा से होते हुए मंदिर पर लौटी। इस दौरान बरात में मुख्य आकर्षण उज्जैन से आई टीम महाकाल शृंगार सेवा समिति ने उज्जैन की तरह महाकाल की पालकी यात्रा और अघोरी यात्रा रही। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। भंडारे व प्रसाद भी वितरित किया गया। इस मौके पर श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर कमलनगर के संस्थापक विनोद कुमार व अध्यक्ष देशपाल के अलावा सूरज प्रताप एडवोकेट, सुरेश सैनी, चौधरी दीपक, संजीव पाल, रेनू पाल, तरुण पाल, दीपक चौधरी, आरिफ, रमेश पाल, सतीश सैनी आदि मौजूद रहे।