फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Development will reach every village, farmers will be happy: Balyan

हर गांव तक पहुंचेगा विकास, किसान होंगे खुशलहाल : बालियान

Sat, 21 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Development will reach every village, farmers will be happy: Balyan
शाहपुर में बारातघर का उद्घाटन करते केंद्रीय राज्यमंत्री व कार्यक्रम में उपस्थित लोग । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि उनका प्रयास है कि जनपद व क्षेत्र में विकास के अलावा शिक्षा , स्वास्थ्य व व्यवसाय के साथ साथ युवा वर्ग के लिए खेल मैदान व अन्य आबश्यक कार्य कराना है । उन्होंने कस्बे में पहाड़न माता का रास्ता बनवाने की घोषणा की ।
विज्ञापन

कस्बे में प्राचीन शिव मंदिर के पास नगर पंचायत द्वारा निर्मित बरात घर का केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान व पूर्व विधायक उमेश मलिक ने लोकार्पण किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि जनपद में रिकॉर्ड विकास कार्य हो रहे हैं , सड़कों का जाल बिछ रहा है। इसके अलावा उनका प्रयास है कि जनपद व क्षेत्र की जनता को बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य के अलावा उन्हें व्यवसाय मिले। वहीं युवा खेल के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़कर अपना कैरियर बनाने के साथ अपने क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन करें। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कस्बे की बसी रोड से पहाड़न माता जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य कराने की घोषणा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला , पूर्व विधायक उमेश मलिक , नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी , छपरोली चेयरमैन संजीव खोखर , भाजपा नेता श्याम पाल सिंगल व जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभाराम कश्यप व संचालन कपिल सैनी व दिनेश कुमार ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed