फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Despite the ban, the crowd gathered in Shukratal

ज्येष्ठ दशहरा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 31 May 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Despite the ban, the crowd gathered in Shukratal
शुकतीर्थी के गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ज्येष्ठ दशहरा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। ज्येष्ठ दशहरा मेले में गंगा स्नान के लिए रविवार को पहले दिन ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शुकतीर्थ गंगा घाट पर जा पहुंची। प्रतिबंध के बावजूद शाम तक श्रद्धालुओं का अपने वाहनों से शुकतीर्थ पहुंचना जारी रहा, जिसे देख अफसरों के होश उड़ गए।
सोमवार यानि आज ज्येष्ठ गंगा दशहरे पर गंगा स्नान पर्व है, जिसके लिए शुक्रतीर्थ में भारी भीड़ उमड़ती रही है। इस बार कोरोना वायरस के चलते जिला पंचायत ने मेला स्थगित कर दिया था। गंगा स्नान के लिए भीड़ न पहुंचे इसके लिए दो दिन तक शुकतीर्थ के सभी बाजार बंद कराते हुए सभी आश्रमों व मंदिरों के महंत व अधिष्ठाताओं से भी वार्ता कर उनके कपाट बंद करा दिए गए थे। लॉकडाउन में मिली छूट का फायदा उठाकर रविवार दोपहर से तीर्थनगरी में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। आलम यह हुआ कि शाम होते-होते भारी संख्या में श्रद्धालु ज्येष्ठ गंगा दशहरे के लिए शुकतीर्थ गंगा घाट पर जा पहुंचे, जिन्हें देख पुलिस-प्रशासन के होश उड़ गए। पुलिस ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के वाहनों को शुकतीर्थ से वापस भेजना शुरू कर दिया। गंगा घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की कवायद कराई जाने लगी। व्यवस्था बनाने में सीओ राममोहन शर्मा के साथ ही एलआईयू इंस्पेक्टर धर्मेंद्र चौहान, डायल-112 प्रभारी इंस्पेक्टर जीसी शर्मा और इंस्पेक्टर संजीव शर्मा टीम के साथ लगे हुए हैं।
विज्ञापन

गंगनहर पर लगा श्रद्धालुओं का जमावड़ा
भोपा। ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले में श्रद्धालुओं को पहुंचने से रोकने में पूरी तरह से फेल रहे पुलिस-प्रशासन की यह चूक अब बड़े हादसे को न्योता दे रही है। गंग नहर में भी लोग दीपदान के लिए जुट रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा .........
सीओ राममोहन शर्मा का कहना है कि मेले को स्थगित करने की सूचना दे दी गई थी, लेकिन दीपदान करने वाले श्रद्धालु शुकतीर्थ पहुंच रहे हैं। उनसे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। वहीं, गंगनहर पर भी दीपदान के लिए व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed