फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Despite police restrictions, MP Malik reached Sonu's house

Muzaffarnagar News: पुलिस की रोक के बावजूद सोनू के घर पहुंचे सांसद मलिक

Thu, 15 Jan 2026 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Despite police restrictions, MP Malik reached Sonu's house
सोनू कश्यप के घर पहुंचे सपा सांसद हरेंद्र मलिक फोटो संवाद - फोटो : 1
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला किला में सोनू कश्यप उर्फ रोनू के घर जा रहे सपा सांसद हरेंद्र मलिक कोे पुलिस ने घर के पास ही रोकना चाहा। पुलिस से बातचीत के बाद सपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। सांसद ने कहा कि इंसाफ की लड़ाई में वह पीड़ित परिवार के साथ है। हर स्तर पर परिवार की मदद की जाएगी। अजीब विडंबना है कि पीड़ित परिवार से मिलने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को सांसद अपने समर्थकों के साथ मृतक के परिवार से मिलने के लिए निकले। उन्हें शहर कोतवाली पुलिस ने रास्ते में रोकने का प्रयास किया लेकिन सांसद का काफिला नहीं रूका। घर में परिवार की बेटी मिली। सांसद ने कहा कि परिवार के अन्य सदस्यों को पुलिस जीप में बैठाकर मेरठ ले गई थी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि उनकी यह बात समझ नहीं आ रही है कि पुलिस परिजनों से मिलने से क्यों रोक रही है। पीड़ितों को न्याय की आवश्यकता है। गरीब परिवार है।
ऐसा कर गिरती कानून व्यवस्था से बचने व न्याय को दबाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। पीडीए पर जो अत्याचार हो रहे है वह निंदनीय है। इस मामले में पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विधानसभा में उठाएंगे मामला
चरथावल के सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा कि वह इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे। पुलिस को दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करती है।
-----

डीएम और एसएसपी भी पहुंचे घर

डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा दोपहर में मृतक सोनू कश्यप के घर पहुुंचे। वहां पर मृतक का भाई व नाबालिग भतीजी मिली, जिसे दोनों अधिकारियों ने सांत्वना दी। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में मेरठ पुलिस कार्रवाई कर रही है। एक आरोपी सूर्या उर्फ मोगली को पकड़ा गया है। मेरठ एसएसपी से वार्ता कर उन्होंने समन्वय बनाया है।

--------

यह था मामला
शहर कोतवाली के मोहल्ला किला निवासी सोनू कश्यप उर्फ रोनू पांच जनवरी को मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र के गांव ज्वालागढ़ मौसी के घर जा रहा था। रास्ते में टैंपो चालक व उनके साथियों ने उसकी हत्या कर शव सलावा क्षेत्र में फेंक दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा है। परिजनों का आरोप है कि घटना में कई अन्य युवक भी शामिल थे। उन्हें भी पकड़ा जाए।

--------
सांसद चंद्रशेखर को भी नहीं दिया मिलने

आसपा अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर भी मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें भी रास्ते में रोक लिया था। परिजनों से मिलने नहीं दिया था।


----
मां और बहन को लेकर पहुंचे बालियान, पुलिस ने रोका
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान पीड़ित परिवार से मिलने मेरठ के ज्वालागढ़ गए। उनका कहना है कि पुलिस ने परिवार से नहीं मिलने दिया। इसके बाद दादरी में मुलाकात की गई। दादरी से वह अपनी गाड़ी में सोनू की मां और बहन को लेकर शहर के किला मोहल्ला पहुंचे। पुलिस ने बालियान को गली के बाहर ही रोक लिया और घर में नहीं जाने दिया। बालियान का कहना है कि हर स्तर पर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed