फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Desolation dominated the field, coaches are not players

मैदान में छाई वीरानी, कोच हैं न खिलाड़ी

Sun, 24 May 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Desolation dominated the field, coaches are not players
मुजफ्फरनगर का चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मैदान में छाई वीरानी, कोच हैं न खिलाड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन ने खेल गतिविधियों को भी ग्रहण लगा दिया है। रोजाना खिलाड़ियों से गुलजार रहने वाला चौधरी चरणसिंह स्टेडियम का मैदान वीरान पड़ा हुआ है। दो माह से कोई खेल गतिविधि नहीं हुई। स्टेडियम में तैनात दस अंशकालिक प्रशिक्षकों को भी 25 मार्च को हटा दिया गया था। भविष्य को लेकर कोच और खिलाड़ी दोनों परेशान हैं।
चौधरी चरणसिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम का मैदान सूना पड़ा हुआ है। देखरेख नहीं होने के कारण ऊंची-ऊंची घास उग गई है। करीब दो महीने से कोई खिलाड़ी मैदान पर नहीं पहुंचा। किसी भी तरह की गतिविधि नहीं होने से मैदान उजाड़ है। विभिन्न खेल कैंप के तहत स्टेडियम में दस अंशकालिक कोच की नियुक्ति थी। इन सभी को 25 मार्च को हटा दिया गया। अब स्टेडियम में प्रशिक्षक के रूप में केवल जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार एवं उप जिला क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ही रह गए हैं।
विज्ञापन

12 खेलों के करीब 500 खिलाड़ी परेशान
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12 खेलों में करीब 500 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। लॉकडाउन के चलते इनकी प्रैक्टिस रुकी हुई है। वॉलीबाल, कुश्ती, ताइक्वांडो, जूडो, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, क्रिकेट, बॉक्सिंग, वुशू, कबड्डी के अंशकालिक कोच हटा दिए गए हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी एथलेटिक एवं उप क्रीड़ा अधिकारी खो-खो के कोच हैं। स्टेडियम नहीं खुलने से इन खेलों से जुड़े खिलाड़ी भी प्रशिक्षण नहीं ले पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हटाए गए प्रशिक्षकों के सामने आर्थिक संकट
स्टेडियम से हटाए गए प्रशिक्षकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वॉलीबाल कोच आशीष तोमर का कहना है कि उनका अप्रैल माह में नवीनीकरण होना था, लेकिन नहीं हुआ। उनका हर साल नवीनीकरण होता था। एक माह के लिए वे स्कूलों में नौकरी कर लेते थे, लेकिन इस बार स्कूल भी बंद हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्हें हटा दिया गया। उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हुआ है। क्रिकेट कोच प्रीति का कहना है कि उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं है। लॉकडाउन के दौरान उन्हें हटा देने से उनके सामने समस्या खड़ी हो गई है। कोच के साथ खिलाड़ी भी परेशान हैं। उनका प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है। कुश्ती कोच जितेंद्र कुमार का कहना है कि अंशकालिक प्रशिक्षकों का नवीनीकरण नहीं हुआ है। लखनऊ स्तर पर तो स्टेडियम खोल दिए गए हैं, लेकिन यहां कोई गतिविधि शुरू नहीं हुई है।

इन्होंने कहा...
अभी स्टेडियम में खेल गतिविधियां शुरू करने के निर्देश नहीं हैं। मंडल के सभी जिलों के स्टेडियम बंद हैं। जिला स्तर पर डीएम स्तर से जो व्यवस्थाएं निर्धारित की जाएंगी, उसी के अनुसार स्टेडियम खुलेंगे। अंशकालिक प्रशिक्षकों के नवीनीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है।
- प्रेम कुमार, मंडलीय क्रीड़ा अधिकारी, सहारनपुर।

सूना पड़ा चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम का मैदान।

सूना पड़ा चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम का मैदान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed