{"_id":"dec7a256fa69daee66435a1181f14f14","slug":"desi-wine-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रताल में अवैध शराब के खिलाफ अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रताल में अवैध शराब के खिलाफ अभियान
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर की आबकारी टीम ने शुक्रताल मेले और प्रधानी के चुनाव को लेकर जिले के कई थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान में दो लोगों के खिलाफ शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। कई हजार लीटर लाहन नष्ट किया और कच्ची शराब पकड़ी।
गंगा स्नान को लेकर शुक्रताल में मेले का आयोजन होगा, जिसके चलते जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह ने छापेमार टीम का गठन किया है। विभाग की टीम ने शनिवार को ककरौली थाना क्षेत्र के धारीवाला गांव में 50 लीटर कच्ची शराब और 1200 लीटर लाहन नष्ट किया।
बुआपुर से 25 लीटर कच्ची शराब 4200 लीटर लाहन नष्ट किया। भोपा के जिंदावाला से सौ लीटर और 95 लीटर कच्ची शराब पकड़कर पांच हजार लीटर लाहन नष्ट किया। अभियान में टीम ने जंगल के बीच में चल रही दर्जन भर भट्ठियों को तोड़ा और दर्जनभर ड्रमों को भी बरामद किया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी और आबकारी टीम ने शाहपुर पुलिस के साथ मिलकर मीरापुर चौकी के पास से एक कार से 14 पेटी अवैध शराब पकड़ी। टीम ने कार को लिखा-पढ़ी में बंद कर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। इस दौरान आबकारी निरीक्षक अवधेश मिश्रा, सिटी इंचार्ज हिम्मत सिंह मौजूद रहे।