फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Description of pastimes of Lord Krishna in Shrimad Bhagwat Katha

श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन

Mon, 11 Apr 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Description of pastimes of Lord Krishna in Shrimad Bhagwat Katha
रणखंडी में चल रही श्रीमद् भागलत महापुराण कथा में पूजा अर्चना करते राज्यमंत्री बृजेश सिंह - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। प्राचीन शिव मंदिर रणखंडी में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में दूसरे दिन कथाव्यास मिथलेश नंदन कौशिक ने सुखदेव के जन्म एवं भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया।
विज्ञापन

कथाव्यास ने कहा कि मनुष्य पर कर्मों का बड़ा ही प्रभाव पड़ता है, क्योंकि संसार में रहकर हम जैसे भी कर्म करते हैं, उसी के अनुरूप परमात्मा हमें उसी स्वरूप में हमें फल प्रदान करते हैं। गीता में कहा गया है कि कर्म करता जा फल की इच्छा मत कर, क्योंकि कर्म करना तुम्हारे अधीन है और फल देना मेरा कार्य है। सोमवार को कथा सुनने पहुंचे राज्यमंत्री बृजेश सिंह भव्य स्वागत किया गया। राज्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित नव निर्माणाधीन श्री दुर्गा के लिए सहयोग देने का वादा किया। कथाव्यास ने राज्यमंत्री को पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, आरएसएस के जिला कार्यवाह वीरेंद्र कुमार, तहसील प्रचारक सुनील कुमार, आचार्य रजनीश शर्मा, आचार्य दिनेश वशिष्ठ व अमित धीमान आदि रहे।
विज्ञापन

हिंयुवा कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ किया
देवबंद। हिंदू युवा वाहिनी के 20वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शिक्षक नगर स्थित शिव पार्क में हवन व यज्ञ किया। बाद में स्टेट हाईवे स्थित बह्मानंद चौक पर प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाए जाने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष निरवेश कुमार, विकास राणा, श्रीओम, मुकेश, अश्वनी, अजय शर्मा, आदेश, रामचरण, मनोज शर्मा व आकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed