फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deprived of watching favorite programs on TV

टीवी पर मनपसंद कार्यक्रमों के देखने से वंचित

Mon, 04 Feb 2019 12:09 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Mon, 04 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Deprived of watching favorite programs on TV
cable tv
केबल ऑपरेटरों ने धीरे-धीरे भुगतान वाले विभिन्न चैनलों पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों को बंद करने शुरू कर दिए हैं। इससे मनपसंद धारावाहिक  और अन्य कार्यक्रमों को देखने से वंचित ट्राई के नए नियमों से काफी निराश हैं। उपभोक्ताओं ने ट्राई के इस फैसले पर तीखी नाराजगी जताई है। हालांकि पूरी व्यवस्था में बदलाव में कुछ दिन लग जाएंगे, लेकिन लोगों ने अपनी पसंद के चैनल चुनना शुरू कर दिया है। केबल ऑपरेटर्स भी अपने कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के घर भेजकर उनके चैनल की पसंद मालूम करने में जुट गए हैं।  
विज्ञापन


एक फरवरी से ट्राई ने केबल और डीटीएच व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। उपभोक्ता अब अपनी पसंद का चैनल चुन सकेंगे और उसकी का भुगतान करेंगे। हालांकि नगर में अभी नई व्यवस्था लागू नहीं हुई है, लेकिन कुछ केबल ऑपरेटरों ने धीरे-धीरे भुगतान वाले चैनल बंद करने शुरू कर दिए हैं। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। रामलीला टीला की ओर चैनल बंद कर दिए गए थे। इस पर उपभोक्ताओं को तुरंत अपना चैनल पैक चुनना पड़ा।
विज्ञापन


टीचर्स कॉलोनी निवासी मनोज कुमार का कहना है कि अभी चैनल आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपना चैनल पैक चुन लिया है। रामपुरी निवासी अंकुर पंवार का कहना है कि केबल ऑपरेटर का कर्मचारी आया था। उसने बताया है कि एक-दो दिन में चैनल बंद कर दिए जाएंगे। वह अपनी और परिवार के सदस्यों की पसंद के चैनल की लिस्ट बना रहे हैं। इन चैनलों का मासिक शुल्क 300 रुपये के आसपास बैठ रहा है। मंडी निवासी बालिका नायशा और कृष्णापुरी निवासी बालक पुष्कर का कहना है कि उन्हें कार्टून चैनल पसंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने माता-पिता से कार्टून चैनल लगवाने की मांग की है। बिना कार्टून चैनल के टीवी देखने का कुछ मजा नहीं है। उनका कहना है कि अभी तो कार्टून चैनल आ रहे हैं, लेकिन कुछ दिनों में इन्हें बंद करने की बात कही जा रही है। प्रेमपुरी निवासी नेहा का कहना है कि शनिवार को कुछ देर के लिए चैनल बंद हो गए थे, लेकिन कुछ घंटे बाद फिर शुरू हो गए।


साकेत कॉलोनी निवासी सुमन वर्मा कहती हैं कि उन्हें सीरियल पसंद हैं। इसलिए उन्होंने स्टार प्लस और जी के सीरियल वाले चैनल चुने हैं। उधर, केबिल ऑपरेटर नवीन गर्ग का कहना है कि अभी पोर्टल शुरू नहीं हुए हैं। इसलिए नई व्यवस्था लागू होने में कुछ और दिन लगेंगे। थोड़ा-थोड़ा करके चैनल बंद किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ता अपनी पसंद के चैनल चुन लें। कर्मचारियों को भी उपभोक्ताओं के यहां भेजकर चैनल पैक का चुनाव कराने के लिए लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed